National Film Awards : शेखर कपूर ने हिंदी सिनेमा की बेहतरी के लिए कही यह बात...!

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी मेंशुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान करते समय फीचर फिल्मों के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष शेखर कपूर क्षेत्रीय सिनेमा से काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों को अपनी गुणवत्ता में सुधार लाना चाहिए. दिग्गज फिल्मकार ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए क्षेत्रीय फिल्मों और खासकर […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी मेंशुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान करते समय फीचर फिल्मों के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष शेखर कपूर क्षेत्रीय सिनेमा से काफी प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों को अपनी गुणवत्ता में सुधार लाना चाहिए.
दिग्गज फिल्मकार ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए क्षेत्रीय फिल्मों और खासकर मलयाली सिनेमा का जिक्र किया. उनसे पूछा गया कि क्या मुख्यधारा की फिल्मों और क्षेत्रीय सिनेमा में कोई अंतर रह गया, तो कपूर ने कहा – मेरे ख्याल से हिंदी सिनेमा को क्षेत्रीय फिल्मों से प्रेरणा लेने की जरूरत है.
निर्देशक ने विजेताओं के नामों का ऐलान करते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रीय फिल्मों की गुणवत्ता अद्भुत है और हिंदी फिल्म उनसे मुकाबला नहीं कर सकते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










