65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा: ''न्‍यूटन'' सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म, पंकज त्र‍िपाठी को स्‍पेशल अवार्ड, श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री

Updated at :13 Apr 2018 12:29 PM
विज्ञापन
65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा: ''न्‍यूटन'' सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म, पंकज त्र‍िपाठी को स्‍पेशल अवार्ड, श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय फिल्मों के निर्णायक मंडल ने अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के और अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की. दोनों ही कलाकारों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा. निर्णायक मंडल के प्रमुख शेखर कपूर ने बताया कि असमी फिल्म ‘ विजय रॉकस्टार्स ‘ को सर्वश्रेष्ठ फीचर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय फिल्मों के निर्णायक मंडल ने अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के और अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की. दोनों ही कलाकारों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा. निर्णायक मंडल के प्रमुख शेखर कपूर ने बताया कि असमी फिल्म ‘ विजय रॉकस्टार्स ‘ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और मलयाली फिल्म ‘भयानकम ‘ के लिए जयराज को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा.

बंगाली फिल्म ‘ नगर कीर्तन ‘ में शानदार अभिनय के लिए रिद्धी सेन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है. ‘ न्यूटन ‘ को साल के सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए चुना गया है। वहीं एस एस राजमौली की ‘ बाहुबली : द कनक्लुजन ‘ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा.

विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. वहीं इस साल 25 फरवरी को श्रीदेवी (54) के निधन से पूरे देश सकते में आ गया था.

सर्वश्रेष्‍ठ हिंदी फिल्‍म : न्‍यूटन

विशेष पुरस्कार : पंकज त्र‍िपाठी (न्‍यूटन )

सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री : श्रीदेवी (मॉम) सर्वश्रेष्‍ठ म्‍यूजिक डायरेक्‍टर : मणिरत्‍नम (Kaatru Veliyidai)

सर्वश्रेष्‍ठ गाना : Kaatru Veliyidai (AR Rahman)

सर्वश्रेष्‍ठ प्‍लेबैक स्‍कोर: MOM (AR Rahman)

सर्वश्रेष्‍ठ वीएफएक्‍स: बाहुबली 2

स्‍पेशल ज्‍यूरी अवार्ड: नागरकीर्तन

सर्वश्रेष्ठ लिरिक्‍स: मार्च 22 (कन्‍नड़ फिल्‍म) गाना : मुथुरत्‍ना

सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्‍म : गाज़ी

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्‍म : DHH

सर्वश्रेष्ठ एक्‍शन डायरेक्‍शन : बाहुबली 2

सर्वश्रेष्‍ठ कोरियोग्राफी : टॉयलेट एक प्रेमकथा (गोरी तू लट्ठ मार) गणेश आचार्य

सर्वश्रेष्‍ठ तमिल फिल्‍म : To Let

सर्वश्रेष्‍ठ बंगाली फिल्‍म : Mayurakshi

सर्वश्रेष्‍ठ कन्‍नड़ फिल्‍म : Hebbettu Ramakka

सर्वश्रेष्‍ठ उडिया फिल्‍म : Hello Aarsi

सर्वश्रेष्‍ठ एनिमिनेशन फिल्‍म : फिश करी, माछर छोल

सर्वश्रेष्‍ठ एडवेंचर फिल्‍म : लद्दाख चले रिक्‍शा वाले

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola