इरफान खान की सेहत को लेकर फैल रही खबरें झूठी

Updated at :12 Apr 2018 9:26 AM
विज्ञापन
इरफान खान की सेहत को लेकर फैल रही खबरें झूठी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के प्रवक्ता ने कहा है कि अभिनेता की सेहत के बारे में सोशल मीडिया पर आई खबरें पूरी तरह से झूठी हैं. इस तरह की खबरें घूम रही हैं कि 51 वर्षीय अभिनेता की सेहत लगातार बिगड़ रही है. यह खबर तब फैलनी शुरू हुई जब एक पत्रकार ने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के प्रवक्ता ने कहा है कि अभिनेता की सेहत के बारे में सोशल मीडिया पर आई खबरें पूरी तरह से झूठी हैं. इस तरह की खबरें घूम रही हैं कि 51 वर्षीय अभिनेता की सेहत लगातार बिगड़ रही है. यह खबर तब फैलनी शुरू हुई जब एक पत्रकार ने इरफान के स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट किया. हालांकि उन्होंने जल्द ही अपना पोस्ट डिलीट कर दिया.

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि, पिछले कुछ दिनों से इरफान की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें फैल रही हैं जो पूरी तरह से झूठी हैं और उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है. हम उनके परिवार और दोस्त के तौर पर एक बार फिर से मीडिया के सदस्यों से समर्थन और प्रार्थनाओं की गुजारिश करते हैं.

पिछले महीने , इरफान ने बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रस्त हैं. यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को निशाना बना सकता है. वह इलाज के लिए देश से बाहर हैं.

नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) के सर्जरी, ( आंकोलॉजी) विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार ने न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर को कैंसर का दुर्लभ प्रकार बताया था.

कुमार ने ‘पीटीआई’ को बताया कि अगर बीमारी का जल्द पता चल जाता है तो इसका इलाज संभव है. इरफान ने सबसे पहले पांच मार्च को अपने स्वास्थ्य के बारे में कहा था कि वह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन तब जांच का अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola