ePaper

क्‍यों वरुण धवन ने कहा- ‘अक्‍टूबर'' से पहले कोई ध्यान नहीं देता था कि...

Updated at : 10 Apr 2018 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों वरुण धवन ने कहा- ‘अक्‍टूबर'' से पहले कोई ध्यान नहीं देता था कि...

मुंबई : अब तक के अपने अभिनय सफर में ज्यादातर मनोरंजन प्रधान फिल्में करने वाले अभिनेता वरुण धवन को उम्मीद है कि शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्तूबर ‘ में दर्शक उनके प्रदर्शन को अनोखा पायेंगे. ‘ बदलापुर ‘ को छोड़कर वरूण की अब तक की सारी फिल्में मनोरंजन प्रधान रही हैं. ‘बदलापुर ‘ में उन्होंने […]

विज्ञापन

मुंबई : अब तक के अपने अभिनय सफर में ज्यादातर मनोरंजन प्रधान फिल्में करने वाले अभिनेता वरुण धवन को उम्मीद है कि शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्तूबर ‘ में दर्शक उनके प्रदर्शन को अनोखा पायेंगे. ‘ बदलापुर ‘ को छोड़कर वरूण की अब तक की सारी फिल्में मनोरंजन प्रधान रही हैं. ‘बदलापुर ‘ में उन्होंने एक गंभीर किरदार अदा किया था.

वरुण ने कहा कि, इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी हो, लेकिन उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म के बारे में यह नहीं कहेंगे कि वरूण धवन ने अपने आपको इस फिल्म में दोहराया है. निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म में वरूण पहली बार काम कर रहे हैं.

शूजित सरकार ने कुछ समय पहले अभिनेता के बारे में कहा था कि वह उनके काम से परिचित नहीं हैं और उन्हें नहीं पता कि वह कैसे काम करेंगे. वरूण ने कहा,’ उन्होंने (सरकार) मेरी एक फिल्म भी नहीं देखी थी इसलिए उन्हें नहीं पता था कि मैं कैसे काम करता हूं. लेकिन जिस तरह से उन्होंने फिल्म की शूटिंग की वह अविश्वसनीय था.”

अभिनेता ने कहा कि वह भले ही आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन ‘अक्तूबर’ की शूटिंग के दौरान पहली बार उन्हें लगा कि एक अभिनेता के तौर पर वह क्या महसूस करते हैं, इस बात का ध्यान रखा जा रहा है. निर्देशक ने उन्हें फिल्म के दौरान फोन से बिल्कुल अलग रहने को कहा था और उन्होंने ऐसा किया भी.

उन्होंने कहा, ‘पहली बार लोग यह ध्यान दे रहे थे कि एक अभिनेता के तौर पर मैं क्या महसूस करता हूं. इससे पहले, कोई इस बारे में नहीं सोचता था. आप आते थे और अपना शॉट देते थे, बस. लेकिन इस बार लोगों ने यह ध्यान रखा कि मैं क्या सोचता हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola