सलमान खान ने फैंस को कहा ''शुक्रिया'', बहन अर्पिता ने लिखा ये करारा पोस्‍ट

Updated at : 10 Apr 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने फैंस को कहा ''शुक्रिया'', बहन अर्पिता ने लिखा ये करारा पोस्‍ट

मुंबई: साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की जेल में दो दिन रहने के बाद जमानत पर रिहा होकर आए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस घड़ी में उनका साथ देने के लिए अपने प्रशंसकों एवं समर्थकों को शुक्रिया कहा. सलमान की लाडली बहन अर्पिता खान भी भाई के घर वापस आने […]

विज्ञापन

मुंबई: साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की जेल में दो दिन रहने के बाद जमानत पर रिहा होकर आए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इस घड़ी में उनका साथ देने के लिए अपने प्रशंसकों एवं समर्थकों को शुक्रिया कहा. सलमान की लाडली बहन अर्पिता खान भी भाई के घर वापस आने से बेहद खुश हैं. उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक करारा पोस्‍ट किया है.

सलमान ने ट्वीट किया ,‘आपका प्यार और समर्थन देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं. मेरे चाहने वालों का शुक्रिया जिन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी. भगवान आपका भला करे.’ सलमान के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं.

सलमान की बहन अर्पिता ने लिखा,’ मेरी ताकत, मेरी कमजोरी, मेरा गर्व, मेरी खुशी, मेरी जिंदगी और मेरी दुनिया. भगवान उनका भला करे जो आपको और आपकी कामयाबी को बर्दाश्त नहीं कर सकते. मैं आपके लिए सकारात्मकता और खुशी की दुआ करती हूं. चाहती हूं कि सभी तरह की नेगेटिविटी और जलन आप से दूर हो जाए. मैं दुआ करती हूं कि आप और रोशन हों.’

https://www.instagram.com/p/BhVvFoBDuK6/

बता दें कि बीस साल पुराने मामले में जोधपुर की अदालत ने 52 वर्षीय इन अभिनेता को पांच अप्रैल को पांच साल की कैद की सजा सुनायी थी. उन्होंने जोधपुर जेल में दो रातें गुजारीं और पिछले हफ्ते शनिवार को उन्हें जमानत मिली. जोधपुर कोर्ट में सजा सुनाये जाने के दौरान और जमानत मिलने के दिन कोर्ट रूम में सलमान की बहनें अर्पिता और अलवीरा साये की तरह उनके साथ थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola