सलमान खान की बायोपिक को लेकर ये क्या कह गये वरुण धवन

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे. काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें गुजारने के बाद शनिवार को ही सलमान खान जमानत पर रिहा हुए है. मामला 20 वर्ष पुराना है. इसी बीच वरुण धवन ने सलमान खान की […]
मुंबई : अभिनेता वरुण धवन हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे. काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें गुजारने के बाद शनिवार को ही सलमान खान जमानत पर रिहा हुए है. मामला 20 वर्ष पुराना है. इसी बीच वरुण धवन ने सलमान खान की बायोपिक के बारे में बात की है.
वरुण का मानना है कि सलमान खान पर बायोपिक बनाना अभी जल्दबाजी होगी. उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि अगर ऐसा हुआ भी तो सुपरस्टार खुद ही उसमें अभिनय करते नजर आयेंगे.
वरुण ने कहा कि सलमान और उनका परिवार कानून का सम्मान करता है और अभिनेता के रिहा होने से सभी खुश हैं. कई लोगों के 52 वर्षीय अभिनेता की बायोपिक के लिए उनको पहली पसंद मानने के सवाल पर वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा , ‘बायोपिक बनाने के लिए अभी वह काफी युवा हैं.’
उनके फिल्म में दिखने पर वरुण ने कहा , ‘नहीं , अभी नहीं. मुझे लगता है कि वह खुद ही अपनी बायोपिक में नजर आएंगे. लेकिन पूरी गंभीरता के साथ , मै बेहद खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं.’
वरुण की आने वाली फिल्म शूजित सरकार की रोमांटिक – ड्रामा ‘अक्टूबर ‘ है जो बड़े पर्दे पर 13 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म से अदाकारा बनिता संधू बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज कर रही हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




