Casting Couch के खिलाफ बीच सड़क पर टॉपलेस हुई ये अभिनेत्री

कास्टिंग काउच को लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने आवाज बुलंद की है. अब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की कोशिशों में जुटीं अभिनेत्री श्री रेड्डी ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर इंडस्ट्री की काली सच्चाई को उजागर किया. उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा उठाया और इसके विरोध में टॉपलेस […]
कास्टिंग काउच को लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने आवाज बुलंद की है. अब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की कोशिशों में जुटीं अभिनेत्री श्री रेड्डी ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर इंडस्ट्री की काली सच्चाई को उजागर किया. उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा उठाया और इसके विरोध में टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया.
अभिनेत्री श्री रेड्डी ने फिल्म चैंबर पर पर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और इस शोषण के विरोध में हैदराबाद स्थित फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर सड़क पर टॉपलेस होकर धरना प्रदर्शन किया. यह इलाका हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में हैं.
#Hyderabad: A Telugu actress took off her clothes in public at Telugu Film Chamber Of Commerce, she alleges that she has not been given a fair chance at work and that women are being exploited sexually by producers, members of Film Chamber. pic.twitter.com/z2Z9Zr465M
— ANI (@ANI) April 7, 2018
अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया. इसके अलावा तीन फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट असोसिएशन (एमएए) के मेंबरशिप भी नहीं दी गई थी. अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने मेंबरशिप कार्ड के लिए अप्लाई किया था लेकिन उन्हें कार्ड नहीं दिया गया.
कुछ दिन पहले ही श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था. हाल ही में इस एक्ट्रेस के आरोपों के खिलाफ एक जानेमाने डायरेक्टर एक्टर और राजनेता ने पुलिस शिकायत भी दर्ज करवाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










