दिल ये जिद्दी है! सलमान ने नहीं खाया जेल का खाना लेकिन...

Updated at : 07 Apr 2018 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
दिल ये जिद्दी है! सलमान ने नहीं खाया जेल का खाना लेकिन...

जोधपुर : सेंट्रल जेल का कैदी नंबर 106, ”जी हां” यहां बात हो रही है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की. खबर है कि सलमान खान ने गुरुवार को रात का खाना नहीं खाया. सलमान ने जेल में रात को बनी खिचड़ी और चने खाने से मना कर दिया. यह भोजन शुक्रवार को सुबह अन्य […]

विज्ञापन

जोधपुर : सेंट्रल जेल का कैदी नंबर 106, ”जी हां” यहां बात हो रही है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की. खबर है कि सलमान खान ने गुरुवार को रात का खाना नहीं खाया. सलमान ने जेल में रात को बनी खिचड़ी और चने खाने से मना कर दिया. यह भोजन शुक्रवार को सुबह अन्य कैदियों को उपलब्ध कराया गया. हालांकि सलमान ने भले ही खाना नहीं खाया हो लेकिन उन्होंने अपना वर्कआउट वक्त पर किया. आपको बता दें कि सलमान के लिए रोजाना कसरत करना जुनून की तरह है.

इस संबंध में जेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जेल के वॉर्ड नंबर 2 में सलमान ने लगभग 3 घंटे तक कसरत की. इस दौरान उन्होंने क्रंचेज, पुश-अप्स, स्किपिंग, जंपिंग जैसी कुछ एक्सरसाइज कीं. गौर हो कि गुरुवार को सलमान को बेचैनी की शिकायत थी जिसके बाद जेल के एक अधिकारी ने उनसे डॉक्टर के लिए भी पूछा था लेकिन सलमान चुपचाप चटाई पर लेट गये थे. जेल सुपरिंटेंडेंट विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि आधी रात के करीब सलमान सोने चले गये और सुबह 6.30 बजे जेल का सायरन बजा तो वे कुछ मिनटों के लिए उठे. उसके बाद सलमान दोबारा सोने लगे और फिर सुबह 8.30 बजे उठे.

उन्होंने बताया कि जेल में सलमान को सिलेब्रिटी होने के आधार पर कोई रियायत देने का काम हमारी ओर से नहीं किया गया है. सलमान को शुक्रवार सुबह नाश्ते में स्प्राउट बींस, दूध दिया गया, वह भी उन्होंने नहीं खाया. इसकी जगह उन्होंने जेल कैंटीन से दूध और ब्रेड का नाश्ता ऑर्डर किया. इसके लिए सलमान के परिवार ने जेल कैंटीन में 400 रुपये जमा करवाए थे. हालांकि लंच में उन्होंने दाल, चपाती और मिक्स्ड वेज खाया.

सलमान खान ने जेल के कपड़े पहनने से भी इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola