जेल में बंद सलमान की आज नहीं हुई जमानत, घर पर इंतजार करते रहे चाहनेवाले

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी अभिनेता सलमान खान काले हिरण के शिकार मामले में जेल में बंद हैं. गुरुवार को जोधपुर की अदालत ने 20 साल पहले दो काले हिरणों के शिकार का दोषी पाते हुए उन्हें पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी थी. जोधपुर सेंट्रल जेल में […]
मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी अभिनेता सलमान खान काले हिरण के शिकार मामले में जेल में बंद हैं. गुरुवार को जोधपुर की अदालत ने 20 साल पहले दो काले हिरणों के शिकार का दोषी पाते हुए उन्हें पांच साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी थी. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद अभिनेता सलमान खान को शुक्रवार को जमानत नहीं मिली. आज सलमान खान की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में पूरी सुनवाई हुई है. सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने जमानत याचिका पर सुनवाई की है , अब शनिवार साढे दस बजे फैसला आएगा.
इस खबर के इतर, जोधपुर की एक अदालत द्वारा वर्ष 1998 में काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान को पांच साल की जेल की सजा होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के उनके कई सारे दोस्त खान परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. मुंबई के बांद्रा उपनगर में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके भाई सोहेल और अरबाज, जीजा आयुष शर्मा समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे.
IN PICS: सलमान खान बने कैदी नंबर 106, रात में खायी बैंगन की सब्जी, रोटी और दाल
फैसला सुनाये जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी अभिनेता के घर पहुंचे. अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा, ‘‘ रेस-3” के निर्माता रमेश तौरानी, स्नेहा उलाल, डेजी शाह और सोनाक्षी सिन्हा अपने माता- पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा के साथ सलमान के आवास पर जाते हुए देखे गये. सोनाक्षी, स्नेहा और डेजी को सलमान ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था.
सलमान के करीबी दोस्त फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म‘‘ बागी-2” की सफलता का जश्न मनाने के लिए रखी पार्टी रद्द कर दी और जोधपुर के लिए रवाना हो गए। फैसला आने के बाद प्रशंसक सलमान के घर के बाहर उमड़ने लगे. उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया. अपनी आगामी फिल्म‘‘ अक्तूबर” का प्रचार करने के लिए दिल्ली में मौजूद अभिनेता वरुण धवन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि सलमान भाई और उनके परिवार को न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और वे उसका सम्मान करते हैं. सलमान खान सबसे मजबूत और सबसे ईमानदार लोगों में से एक हैं. मैं जानता हूं और मुझे विश्वास है कि वह मुश्किल वक्त से बाहर निकल जाएंगे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










