बच्चन ने तबीयत खराब होने के बाद भी रिकार्ड किया गाना, पढ़ें क्या है शिकायत

Updated at :03 Apr 2018 1:07 PM
विज्ञापन
बच्चन ने तबीयत खराब होने के बाद भी रिकार्ड किया गाना, पढ़ें क्या है शिकायत

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ ने तबीयत ठीक न होने के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म‘102 नॉट आउट’ के लिए देर रात एक गीत रिकार्ड कराया. अभिनेता ने ट्विटर और ब्लॉग पर अपने प्रशंसकों के साथ यह जानकारी साझा की . बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ संगीत जगत की न कोई सीमा है और न ही […]

विज्ञापन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ ने तबीयत ठीक न होने के बावजूद अपनी आने वाली फिल्म‘102 नॉट आउट’ के लिए देर रात एक गीत रिकार्ड कराया. अभिनेता ने ट्विटर और ब्लॉग पर अपने प्रशंसकों के साथ यह जानकारी साझा की . बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ संगीत जगत की न कोई सीमा है और न ही आराम. देर रात और तबीयत खराब होने के बावजूद .102 नॉट आउट के लिए एक अतिरिक्त गाना.

T 2762 – The world of music knows no boundaries and no rest, despite late hours and medical procedures .. #102NotOut .. there is an additional song now .. I mean .. how can Production push a non singer to these limits .. BAADDUUMMBAAAA 🤪🤪🤪🤪 pic.twitter.com/szB8Wa41jC

मतलब, प्रोडक्शन वाले एक नॉन- सिंगर से ऐसा कैसे करा सकते हैं.. .” निर्देशक उमेश शुक्ला की‘102 नॉट आउट’ में ऋषि कपूर भी हैं. इसमें बच्चन102 और ऋषि75 वर्षीय अभिनेता की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म चार मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola