सलमान खान को लेकर बॉडीगार्ड शेरा का बड़ा बयान, साझा की ये पुरानी याद

Updated at : 27 Mar 2018 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान को लेकर बॉडीगार्ड शेरा का बड़ा बयान, साझा की ये पुरानी याद

सलमान खान के फैंस उनके बॉडीगार्ड शेरा का चेहरा बखूबी पहचानते हैं. शेरा सलमान के साथ हमेशा साये की तरह रहते हैं. शेरा पिछले 20 सालों से सलमान के साथ हैं और उनके सुरक्षा का पूरा जिम्‍मा शेरा के पास है. हाल ही में शेरा ने सलमान को लेकर एक बयान दिया है जो साबित […]

विज्ञापन

सलमान खान के फैंस उनके बॉडीगार्ड शेरा का चेहरा बखूबी पहचानते हैं. शेरा सलमान के साथ हमेशा साये की तरह रहते हैं. शेरा पिछले 20 सालों से सलमान के साथ हैं और उनके सुरक्षा का पूरा जिम्‍मा शेरा के पास है. हाल ही में शेरा ने सलमान को लेकर एक बयान दिया है जो साबित करता है कि शेरा सलमान से कितना प्‍यार करते हैं.

एक इंटरव्यू में शेरा ने बताया, वे सलमान खान के साथ अपनी आखिरी सांस तक रहेंगे. शेरा का कहना है कि जब तक मैं जिंदा हूं शेरा के साथ रहूंगा. शेरा ने कहा कि वो कभी भी भाईजान के पीछे खड़े नहीं होते, उनके आगे खड़े होते हैं और उनके पास आनेवाली हर समस्‍या को रोकते हैं.

शेरा का कहना है कि, मेरे लिए इस संसार में भाईजान की सेफ्टी है और सबसे पहले उसी को अहमियत देते हैं. शेरा कहते हैं कि उनका और उनके परिवार के बीच एक पारिवारिक रिश्‍ता है जो हमेशा बना रहेगा. शेरा सलमान के साथ उस समय से हैं जब उनका स्‍टारडम इस लेवल तक नहीं था.

एक कहानी शेयर करते हुए शेरा ने बताया, एक बार वे देर रात मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया गये थे और मेरा कहना था कि वो हेलीकॉप्‍टर बुक कर ले. लेकिन सलमान मेरी कार से जाना चाहते थे. उसके बाद हम मुंबई के एक स्‍लम एरिया में गये, जहां सलमान एक रेस्‍टोरेंट में कॉफी पीना चाहते थे.’

शेरा ने आगे बताया, हमलोग वहीं पर रुके थे और भीड़ जमा होनी शुरू हो गई. मैंने भाईजान को तुरंत एक वैन में बैठा दिया और ए‍क होटल बुक कर दिया. शेरा ने बताया कि मैं सलमान खान को लेकर कोइ लापरवाही नहीं करता हूं. शेरा ने विदेश जाकर ट्रेनिंग भी ली है.

सलमान की बात करें तो वे शेरा को अपने परिवार का ही एक हिस्‍सा मानते हैं. हाल ही में खबरें थी कि सलमान शेरा के बेटे को जल्‍द बॉलीवुड में लॉन्‍च करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola