ePaper

Video: जब बिना प्रैक्टिस के डांस फ्लोर पर उतरीं नोरा फतेही, देखते रह गये लोग

Updated at : 21 Mar 2018 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
Video: जब बिना प्रैक्टिस के डांस फ्लोर पर उतरीं नोरा फतेही, देखते रह गये लोग

‘बिग बॉस’ फेम नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा स्‍टेज पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं और वीडियो में दर्शकों की तालियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां मौजूद दर्शक उनके डांस परफॉरमेंस […]

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ फेम नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा स्‍टेज पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं और वीडियो में दर्शकों की तालियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां मौजूद दर्शक उनके डांस परफॉरमेंस को कितना इंज्‍वॉय कर रहे हैं.

नोरा फतेही का ये वीडियो बेंग्‍लुरु में हुए मिस इंडिया फेमिना दीवा अवार्ड्स 2018 का है. इस दौरान उन्‍हें एक ग्रुप परफॉरमेंस देना था लेकिन तभी सोलो परफॉरमेंस के लिए कह दिया गया जिसके लिए वो बिल्‍कुल भी तैयार नहीं थी.

https://www.instagram.com/p/Bgje03ihh38/

नोरा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं इस सोलो परफॉर्मेंस के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी मैं बस संगीत को महसूस कर रही थी.’ बता दें कि इस वीडियों को चंद घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

‘बाहुबली’ में नोरा फतेही ‘मलहारी’ गाने में प्रभास संग थिरकती नजर आई थी. इस गाने में उनकी खूब तारीफ हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola