ePaper

कंगना राणावत के बेबाक बोल, मेरे कई अफेयर रहे और लोगों ने मुझे डंप किया

Updated at : 18 Mar 2018 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना राणावत के बेबाक बोल, मेरे कई अफेयर रहे और लोगों ने मुझे डंप किया

दिल्ली : एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बॉलीवुड की क्वीन कंगना राणावत ने फिर एक बार बेबाक बयान दिया. उन्होंने कहा कि 16 से 31 वर्ष की उम्र के बीच उनके अलग-अलग लोगों से अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने किसी को डंप नहीं किया, बल्कि उन्हें ही उन लोगों ने डंप किया. उन्होंने यह भी […]

विज्ञापन

दिल्ली : एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बॉलीवुड की क्वीन कंगना राणावत ने फिर एक बार बेबाक बयान दिया. उन्होंने कहा कि 16 से 31 वर्ष की उम्र के बीच उनके अलग-अलग लोगों से अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने किसी को डंप नहीं किया, बल्कि उन्हें ही उन लोगों ने डंप किया. उन्होंने यह भी कहा कि रिलेशनशिप का मतलब उनके लिए सिर्फ फिजिकल रिलेशन बनाना नहीं है, बल्कि यह आध्यात्म से जुड़ने का एक तरीकाहै.

कंगना राणावत ने कहा कि हर रिलेशनशिप के बाद उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी अफेयर है. उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने उन्हें धोखा दिया वे फिर लौटकर उनके पास आये लेकिन उन्होंने उनमें से किसी को फिर नहीं अपनाया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गयीं.

उन्होंने फिल्म पद्मावत के विवाद के दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर द्वारा की गयी टिप्पणी के लिए उनका बचाव व समर्थन किया. ध्यान रहे की बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल रही कंगना राणावत का नाम आदित्य पंचाेली, शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन से जुड़ चुका है. इन तीनों से उनका विवाद भी मीडिया में खूब सुर्खी बटोर चुका है.

कंगना ने पंचाेली पर शोषण व पिटाई करने का आरोप लगाया था तो ऋतिक पर उन्होंने शादी का आश्वासन देकर धोखे में रखने का आरोप लगाया. वहीं अध्ययन सुमन के परिवार की ओर से कंगना द्वाराउनपर काला जादू किये जाने का आरोप लगाया गया था और वह खूब चर्चा में रहा था. कंगना हर विवाद का अपने अंदाज में जवाब भी देती रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola