''बेताब'' हो सकती है सारा अली खान की डेब्यू फिल्म, मां अमृता कर रही हैं ये प्लान!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2018 11:29 AM
मुंबई :सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह की फिल्म बेताब के रिमेक से डेब्यू कर सकती हैं. इस फिल्म में सारा के हीरो हो सकते हैं सन्नी देओले के बेटे करन देओल. बेताब 1983 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सन्नी देओल और अमृता सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी थी. फिल्म हिट हुई […]
मुंबई :सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह की फिल्म बेताब के रिमेक से डेब्यू कर सकती हैं. इस फिल्म में सारा के हीरो हो सकते हैं सन्नी देओले के बेटे करन देओल. बेताब 1983 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सन्नी देओल और अमृता सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी थी. फिल्म हिट हुई थी और इसके गाने भी खूब फेमस हो गये थे. अब इस नयी योजना में इन दोनों अभिनेताओं की नयी पीढ़ी भूमिका निभायेगी.
सारा पहले फिल्म केदरानाथ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थी लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद हो गया. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के बीच के बीच के झगड़े का सबसे ज्यादा नुकसान सारा का हुआ. अब खबर है कि ‘केदारनाथ’ की प्रोड्यूसर प्रेरणा सारा अली खान के लिए बेताब बनाना चाहती हैं.
सारा अली खान और करन देओल बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं. दोनों के फिल्म जगत में आने को लेकर सवाल होते रहते हैं. सारा सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. केदरानाथ का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसे खूब शेयर किया जा रहा था. सारा के इस फिल्म का इंतजार उनके प्रशंसक अभी से कर रहे थे. सूत्रों की मानें तो केदारनाथ के विवाद को सुलझा लिया गया है. फिल्म की शुटिंग जल्द शुरू होगी. सारा ने इस बीच कई फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










