पीएनबी स्कैम : नीरव मोदी केस में प्रियंका चोपड़ा के बाद एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा ने दी सफाई

Updated at : 16 Feb 2018 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी स्कैम : नीरव मोदी केस में प्रियंका चोपड़ा के बाद एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा ने दी सफाई

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा ने पंजाब नेशनल बैंक के 11, 500 करोड़ रुपये के घोटाले में सफाई दी है. आज मीडिया के सामने आकर उन्होंने कहा कि मेरा कांट्रेक्ट एक साल पहले खत्म हो चुका है. यह मामला हमसे संबंधित नहीं है. हम इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं. सिद्धार्थ मलहोत्रा से […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा ने पंजाब नेशनल बैंक के 11, 500 करोड़ रुपये के घोटाले में सफाई दी है. आज मीडिया के सामने आकर उन्होंने कहा कि मेरा कांट्रेक्ट एक साल पहले खत्म हो चुका है. यह मामला हमसे संबंधित नहीं है. हम इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं. सिद्धार्थ मलहोत्रा से पहले कल प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता का बयान अाया था कि वे नीरव मोदी की कंपनी से कांट्रेक्ट तोड़ने पर विचार कर रही हैं.

सिद्धार्थ मलहोत्रा की फिल्म अय्यारी आज ही रिलीज हुई है, जिसकी सफलता उनके लिए मायने रखती है. ऐसे में इस विवाद से उन्होंने आज अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है.

उल्लेखनीय है कि डायमंड व ज्वेलरी कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी ने कई बॉलीवुड व हॉलीवुड सेलिब्रिटी को समय-समय पर अपना ब्रांड अंबेसेडर बनाया है. प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, लीजा हैडन, जैकलीन फर्नांडीस नीरव मोदी के ब्रांड को प्रमोट कर चुकी हैं. उसकी ज्वेलरी कई बड़ी हस्तियां पसंद करती रही हैं. इसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट व अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola