ePaper

#PNBScam : प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को भेजा कानूनी नोटिस

Updated at : 15 Feb 2018 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
#PNBScam : प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को भेजा कानूनी नोटिस

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया है. देश के सबसे बड़े बैंकिग घोटाले में शामिल हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कानूनी नोटिस भेजा है. प्रियंका ने कहा है कि उन्‍होंने नीरव मोदी की हीरा कंपनी के […]

विज्ञापन

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया है. देश के सबसे बड़े बैंकिग घोटाले में शामिल हीरा व्यापारी नीरव मोदी के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कानूनी नोटिस भेजा है. प्रियंका ने कहा है कि उन्‍होंने नीरव मोदी की हीरा कंपनी के लिए विज्ञापन किया था जिसके लिए अभी तक उन्‍हें भुगतान नहीं किया गया है. पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ब्रैंड ऐंबैसडर बनीं थी. भारत में भी दिल्ली और मुंबई में उनके स्टोर हैं.

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी से सभी करार तोड़ते हुए अब इस मामले में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है. हॉलीवुड स्‍टार्स केट विंस्लेट तथा डकोटा जॉन्सन से लेकर टराजी पी हेन्सन तकनीरव के ब्रैंड के हीरे पहनकर रेड कार्पेट परजलवाबिखेर चुकी हैं. नीरव मोदी ने 2010 में अपने नाम से डायमंड कंपनी बनाई थी.

बता दें कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है. यह घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है. पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है. बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है. इस मामले में मामले में नीरव मोदी को आरोपी माना जा रहा है, उनके खिलाफ जांच एजेंसी ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है.

दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुंबई के काला घोड़ा स्थित शो रूम और दफ्तर समेत 9 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है. उधर, पंजाब नेशनल बैंक ने ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के धोखाधड़ी मामले से जुड़े 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है.

पढ़ें यह खबर :

PNB घोटाला : नीरव मोदी के घर के गार्ड ने कहा दो महीने पहले दो सूटकेस लेकर चले गये साहब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola