ePaper

क्‍या मां सलमा ने सलमान खान और यूलिया वंतूर के रिश्‍ते को दे दी है मंजूरी...?

Updated at : 15 Feb 2018 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍या मां सलमा ने सलमान खान और यूलिया वंतूर के रिश्‍ते को दे दी है मंजूरी...?

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म रेस-3 की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. वहीं सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पिछले काफी दिनों में कई बार मीडिया से रूबरू हो चुकी हैं. हालांकि मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कभी सलमान से अपने रिश्‍ते के बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन अब लेटेस्‍ट खबर यह […]

विज्ञापन

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म रेस-3 की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. वहीं सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पिछले काफी दिनों में कई बार मीडिया से रूबरू हो चुकी हैं. हालांकि मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कभी सलमान से अपने रिश्‍ते के बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन अब लेटेस्‍ट खबर यह है कि बी दिनों महाशिवरात्र‍ि के मौके पर सलमान खान के फॉर्महाउस के पास एक मंदिर में पूजा रखी गई थी. इस दौरान मां सलमा और यूलिया मंदिर में जाते दिखे. हालांकि सलमान इस पूजा में मौजूद नहीं थे.

बताया जा रहा है कि सलमान ने यूलिया से आरती भी करवाई. यूलिया ने सलमान की फैमिली संग महाशिवरात्र‍ि का त्‍योहार मनाया. साथ ही गांव में जाकर गरीब परिवारों को खाना और कपड़े बांटे. इससे तो लगता है कि सलमान की फैमिली ने यूलिया को अपने घर का सदस्‍य मान लिया है. कहा जा रहा है कि सलमान की मां के कहने पर यूलिया ने डांस भी किया.

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में यूलिया ने कहा था,’ ऐसा जरूरी नहीं है आप जो सोचो वो हो ही जाये. मैं सलमान की बहुत इज्‍जत करती हूं. मुझे नहीं पता जिंदगी हमें किस ओर ले जायेगी. 3 साल पहले मैंने कई प्‍लान बनाये थे, लेकिन मैंने जैसा सोचा था वैसा हुआ नहीं. सबकुछ हमारे हाथ में नहीं होता.’

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मुझे नहीं लगता आप जिसे प्‍यार करो उससे शादी भी करो. मैंने अपना करियर रोमानिया में शुरू किया था. यहां मैं खुद अपनी पहचान बनाना चा‍हती हूं.’ बता दें कि हाल ही में यूलिया का मनीष पॉल के साथ एक गाना रिलीज हुआ था. सलमान बॉलीवुड में यूलिया का करियर बनाने में पूरा साथ दे रहे हैं.

गौरतलब है कि, यूलिया को अक्‍सर सलमान की फैमिली के साथ देखा जाता है और वे उनके घर में होनेवाले सभी त्‍योहारों को सेलीब्रेट करती हैं. अक्‍सर यूलिया इंडियन ड्रेस में नजर आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola