‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिली रिलीज डेट, सूरज बड़जात्या-आयुष्मान साथ लाएंगे बड़ा धमाका
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Apr 2026 1:10 PM
सूरज बड़जात्या और आयुष्मान खुराना, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Prem Mol Liya Release Date: राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना नए ‘प्रेम’ के रूप में नजर आएंगे. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है.
Yeh Prem Mol Liya Release Date: राजश्री प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार एक साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं. यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सूरज बड़जात्या की वापसी से बढ़ी उम्मीदें
सूरज बड़जात्या अपनी साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं. साल 2022 में आई उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ को काफी सराहना मिली थी और इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला. अब ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए वह फिर से एक फैमिली एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं. पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने कहा कि उन्हें हर फिल्म की शूटिंग से पहले घबराहट होती है. उनके लिए बॉक्स ऑफिस से ज्यादा जरूरी यह होता है कि फिल्म दर्शकों के दिल से जुड़ पाए.
12 साल बाद लौटेगा ‘प्रेम’ का जादू
राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्मों में ‘प्रेम’ किरदार हमेशा से खास रहा है. करीब 12 साल बाद यह किरदार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहा है, लेकिन इस बार इसे आयुष्मान खुराना निभाते नजर आएंगे. इससे पहले इस किरदार को सलमान खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में निभाया था. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया दे रहे हैं.
आयुष्मान खुराना ने जताई खुशी
आयुष्मान खुराना ने न्यूज18 शोशा से बात करते हुए सूरज बड़जात्या के साथ काम करने को लेकर कहा था, “सर के साथ काम करना मेरी बकेट लिस्ट का एक हिस्सा था. जब भी मैं उनसे मिलता हूं, उनके पैर छूता हूं उनसे ऐसी ही भावना मिलती है और मैं सिनेमा के एक छात्र के तौर पर उन्हें वही ऊर्जा वापस देना चाहता हूं सबसे अच्छी बात यह है कि वह सिनेमा के उस्ताद हैं, लेकिन फिर भी वह खुद को एक छात्र ही मानते हैं, जो सच में बहुत खूबसूरत है. हमारे आस-पास चल रहे इस तमाशे से वह दूर रहते हैं.”
यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










