क्या ‘है जवानी तो इश्क होना है’ होगी डेविड धवन की आखिरी फिल्म? डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Published by :Pushpanjali
Published at :21 Apr 2026 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
David Dhawan

David Dhawan

David Dhawan: डेविड धवन ने अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. इस बयान के बाद फैंस में हलचल है.

विज्ञापन

David Dhawan: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक डेविड धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है. लेकिन इसी बीच डेविड धवन के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

क्या यह होगी आखिरी फिल्म?

हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में डेविड धवन ने अपने करियर को लेकर बड़ा इशारा किया. उन्होंने कहा कि उनकी यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है.

डायरेक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अब मुझे और फिल्में करनी चाहिए. यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है. इसके बाद मैं सिर्फ अपने बेटे का पिता बनकर रहूंगा.” उनके इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चर्चा तेज हो गई है.

तीन दशक का शानदार करियर

डेविड धवन का फिल्मी करियर तीन दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है. इस दौरान उन्होंने 45 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने संजय दत्त, अनिल कपूर, गोविंदा और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.

उन्होंने अपने फिल्ममेकिंग स्टाइल को लेकर अपने मेंटर मनमोहन देसाई को श्रेय दिया है, जिनसे उन्हें सिनेमा की बारीकियां सीखने को मिलीं.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में

यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि यह फिल्म डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन की तीसरी साथ में की गई फिल्म है.

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं डेविड धवन के बयान ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया है.

यह भी पढ़ें: रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola