कपिल शर्मा -रिद्धिमा कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा कॉमेडी का असली तड़का

Updated:
विज्ञापन

दादी की शादी ट्रेलर आउट

Daadi Ki Shaadi Trailer Out: कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. हंसी, रोमांस और फैमिली हंगामे से भरपूर इस फिल्म की पहली झलक ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Daadi Ki Shaadi Trailer Out: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और एक्ट्रेस नीतू कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘दादी की शादी’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर मस्ती, इमोशन्स और कॉमेडी का ऐसा तड़का है, जो दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इस ट्रेलर के जरिए एक ऐसी कहानी पेश की है, जिसमें हंसी के साथ-साथ परिवार का प्यार भी नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखा मस्ती और हंगामे का डोज

ट्रेलर में दिखाया गया है कि नीतू कपूर दादी की उम्र में शादी करना चाहती हैं, जिससे पूरी कहानी और दिलचस्प बन जाती है. अब ट्रेलर को देखकर साफ लग रहा है कि यह एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी. इसमें रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिल रही है. फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और एक्ट्रेस सादिया खतीब भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. पूरी स्टारकास्ट ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है.

यहां देखें ट्रेलर

रिद्धिमा कपूर के लिए क्यों इमोशनल है यह सफर?

रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म के जरिए एक नया अनुभव साझा कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए बहुत यादगार रही. लगभग 52 दिनों तक चली शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद 200 लोगों के साथ उनका गहरा रिश्ता बन गया. एक्ट्रेस ने लिखा, पहली बार का अनुभव हमेशा खास होता है. रिद्धिमा ने आगे लिखा, ’52 दिनों तक 200 से ज्यादा लोग मिलकर इस मजेदार और खूबसूरत फिल्म को बनाने में लगे रहे. हमने साथ में प्लैन बनाई, डांस किया, हंसे, रोए और रोते-रोते हंसे. अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि यह फिल्म आप सबके सामने आए और आप भी इस जश्न में शामिल हों’ 

सेट पर दिखी कलाकारों की बॉन्डिंग

फिल्म के कलाकार विधान शर्मा ने भी शूटिंग के दिनों को याद करते हुए रिद्धिमा कपूर की तारीफ की. उन्होंने बताया कि सेट पर काम करने के साथ-साथ सभी ने खूब मस्ती की, दिमागी खेल खेले और एक-दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिताया. कलाकारों के बीच की यही ट्यूनिंग अब फिल्म के ट्रेलर में भी साफ नजर आ रही है.

कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

हंसी का यह डबल डोज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. ट्रेलर के अंत में इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया गया है. यह फिल्म 8 मई 2026 को बड़े सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस अब बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वे पूरे परिवार के साथ इस अनोखी शादी का हिस्सा बन सकेंगे.

यह भी पढ़ें: कॉमेडी फिल्मों के लिए खतरा बना कपिल शर्मा शो? परेश रावल ने सुनील ग्रोवर के हुनर पर कही ये बड़ी बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola