करण जौहर को नोटिस, हो सकती है 5 साल की जेल, जानें पूरा मामला...?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2018 4:08 PM
नयी दिल्ली: स्टार प्लस के चर्चित टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ में कमला पसदं पान का एड दिखाना चैनल मालिकों के साथ-साथ धर्मा प्रोक्शन, कमला पसंद कंपनी, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, फिल्ममेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) 2003 के तहत दिल्ली […]
नयी दिल्ली: स्टार प्लस के चर्चित टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ में कमला पसदं पान का एड दिखाना चैनल मालिकों के साथ-साथ धर्मा प्रोक्शन, कमला पसंद कंपनी, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, फिल्ममेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) 2003 के तहत दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने इन लोगों नोटिस जारी किया है. करण और रोहित शेट्टी इस शो को जज करते हैं. इस शो की शुरुआत में ही धर्मा प्रोडक्शन का नाम आता है.
अफसरों का कहना है कि जल्द एड बंद नहीं किया गया तो इसमें सबसे ज्यादा नुकसान करण जौहर को हो सकता है, क्योंकि कोटपा एक्ट का वॉयलेशन करने में उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है. ऐसे में उन्हें 5 साल की सजा और दो हजार जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करने से धूम्रपान निषेध ‘कोटपा कानून’ का उल्लंघन है.
वहीं इस शो से जुड़े सभी लोगों को सेरोगेटेड एड दिखाने को दोषी पाया गया है. नोटिस में सभी लोगों से 10 दिन में जवाब मांगा गया है, जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट केस दायर करेगा. दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ को ज्यादातर यंगस्टर्स देखते हैं. इस शो में कमला पसंद को प्रमोट किया जा रहा है.
दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में टोबैको कंट्रोल सेल के इंचार्ज और एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि, कोटपा एक्ट-2003 में सेक्शन 5 के तहत यह नोटिस जारी किया गया है. सेरोगेटेड एड की मनाही है. हमारा मकसद तंबाकू के इस्तेमाल पर रोक लगाना है. 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो हम कोर्ट में केस दाखिल करेंगे. उन्हें इस एड को तुरंत बंद करना होगा.
इससे पहले 3 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘इत्तेफाक’ को दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस जारी किया गया था. शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना की इस फिल्म के पोस्टर को दिल्ली समेत पूरे देश से इसीलिए हटवा दिये गये थे, क्योंकि इसके पोस्टर में अक्षय खन्ना सिगरेट पीते नजर आये थे. इस फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज और करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने साथ प्रोड्यूस की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










