Viral Photo के बाद अब इस फिल्म में साथ दिखेंगे सनी और डिंपल, अक्षय का भी कैमियो...!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2018 4:23 PM

विज्ञापन

1980 के दशक में अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी पूरे 24 साल के बाद एक फिल्म में नजर आयेंगे. दोनों को आखिरी बार एक साथ 1984 में आयी फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ में देखा गया था. बताते चलें कि एक जमाने में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया […]

विज्ञापन

1980 के दशक में अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी पूरे 24 साल के बाद एक फिल्म में नजर आयेंगे. दोनों को आखिरी बार एक साथ 1984 में आयी फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ में देखा गया था.

बताते चलें कि एक जमाने में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के प्रेम-प्रसंग की चर्चा हर जुबान पर थी. इस अफेयर ने इस वजह से भी सुर्खियां बटोरी क्योंकि तब दोनों शादीशुदा थे.

खबरें तो यहां तक चली थीं कि सनी और डिंपल ने शादी भी कर ली है. लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई. हालांकि दोनों में से किसी ने अपनेइसरिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था.

बहरहाल, यह जोड़ी जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में कैमियो करती नजर आनेवाली है. इसके पीछे की कहानी यह है कि डिंपल कपाड़िया की दिवंगत बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले हैं.

बताया जाता है कि इस फिल्म को डिंपल कपाड़िया के परिवार का भी सपोर्ट मिल रहा है. डिंपल की ही रिक्वेस्ट पर सनी देओल भी यह फिल्म करने को राजी हुए हैं.

बताया जाता है कि इस फिल्म में डिंपल और सनी के अलावा अक्षय का भी इसमें एक छोटा सा रोल है. फिल्म को टॉनी डिसूजा प्रोड्यूस और बहजाद खम्बाटा डायरेक्ट कर रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है. पूरी फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी और अप्रैल अंत तक इसकी शूटिंग पूरी कर ली जायेगी. करण कपाड़िया की यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी है.

बताते चलें कि इससे पहले सितंबर 2017 में सनी देओल और डिंपल कपाड़‍िया की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें सनी देओल और डिंपल लंदन की एक सड़ककिनारे बेंच पर बैठे हाथाें में हाथ डाले नजर आये थे. यह तस्वीर इंटरनेट पर जबरदस्त ढंग से वायरल हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola