बुरे फंसे युवराज! सागरिका संग युवराज ने खिंचवाई फोटो तो पत्नी हेजल ने दिया ऐसा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2017 10:22 AM
मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई में हुए रिसेप्शन की खूब चर्चा हो रही है. इस इवेंट के फोटोज़ और वीडियोज खूब शेयर किये जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुईं. वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे युवराज सिंह और जहीर खान की पत्नी सागरिका […]
मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई में हुए रिसेप्शन की खूब चर्चा हो रही है. इस इवेंट के फोटोज़ और वीडियोज खूब शेयर किये जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुईं. वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे युवराज सिंह और जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे की एक तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवराज के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,’ ट्वीनिंग विद मिस्टर सिंह.’ इस फोटो को देखे तो दोनों की ड्रेस का कलर मैच कर रहा है. यूजर्स ने भी इस फोटो पर खूब कमेंट किया. लेकिन एक कमेंट जो है वो बेहद खास है. हम बात कर रहे हैं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच के बारे में जिनके ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा.
https://www.instagram.com/p/BdMqUk8jqUw/
दोनों की फोटो पर कमेंट करते हुए हेजल ने मजाकिया अंदाज में लिखा,’ ऐसा लगता है कि मुझे भी जहीर खान के साथ मैचिंग का आउटफिट पहनना चाहिए था.’ इसके बाद तो हेजल के इस कमेंट पर यूजर्स ने मजाक बनाना शुरू कर दिया. कईयों ने यहां तक कह दिया कि अपने पति को सागरिका के साथ देखकर हेजल को जलन हो रही है. बता दें हाल ही में युवराज और हेजल कीच की शादी हुई है. दोनों की शादी और हनीमून की पिक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










