एेश्वर्या राय नरगिस का फिल्मी किरदार निभायेंगी, संजय दत्त हुए राजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2017 4:46 PM
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 1967 में आयी हिंदी फिल्म रात और दिन के रिमेक में डबल रॉल निभायेंगी. ऐश्वर्या राय इस फिल्म के रिमेक में नरगिस दत्त का किरदार निभायेंगी. इस फिल्म में एेश्वर्या राय के साथ अनिल कपूर होंगे. हालांकि ऐश्वर्या के अपोजिट कौन होगा फिल्मकारों ने यह तय नहीं किया है. […]
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 1967 में आयी हिंदी फिल्म रात और दिन के रिमेक में डबल रॉल निभायेंगी. ऐश्वर्या राय इस फिल्म के रिमेक में नरगिस दत्त का किरदार निभायेंगी. इस फिल्म में एेश्वर्या राय के साथ अनिल कपूर होंगे. हालांकि ऐश्वर्या के अपोजिट कौन होगा फिल्मकारों ने यह तय नहीं किया है.
फिल्म के प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने मुंबई मिरर से कहा है कि ऐश्वर्या राय के साथ फने खान में काम करना मजेदार है. उन्होंने कहा है कि हम उनके साथ दो और फिल्में कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च-अप्रैल में शुरू होगी और साल के बीच में फिल्म रिलीज होगी. यह फिल्म थ्रिलर होगी.
प्रेरणा अरोड़ा ने कहा है कि रात और दिन का रिमेक बनाना नरगिस दत्ता को श्रद्धांजलि है. इस प्रोजेक्ट के लिए हमने संजय दत्त से बात की है. उन्होंने हमारे आइडिया और लीड कैरेक्टर के लिए ऐश्वर्या राय के नाम को मंजूरी दे दी है. संजय दत्त दिवंगत अभिनेत्री नरगिस दत्त के बेटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










