Casting Couch के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने की खुलकर बात, टीवी एक्‍टर ने भी बताया ''सच''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2017 9:47 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उनका मानना है कि एक्‍ट्रेसेस के साथ-साथ एक्‍टर्स भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं. उन्‍होंने फिल्‍मों में कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए कहा ये बातें आनेवाले टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार्स’ में कहा. उन्‍होंने कहा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की. उनका मानना है कि एक्‍ट्रेसेस के साथ-साथ एक्‍टर्स भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं. उन्‍होंने फिल्‍मों में कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए कहा ये बातें आनेवाले टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार्स’ में कहा. उन्‍होंने कहा कि,’ पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं.’

प्रियंका की इस बात का समर्थन करते हुए शो के होस्‍ट ऋत्विक धनजानी ने कहा,’ ऐसा निचले स्‍तर के लोग करते हैं, जो स्‍ट्रगल कर रहे और नये कलाकारों का फायदा उठाना चाहते हैं. बड़े डायरेक्‍टर्स और प्रोड्यूसर ऐसा काम कभी नहीं करते हैं. मैं लकी हूं कि मैंने इंडस्‍ट्री में अच्‍छे लोगों के साथ काम किया है.’

बता दें कि ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार्स’ टीवी शो स्‍टार प्‍लस पर शुरू होगा. इसे फिल्‍ममेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी जज करेंगे. यह शो आम लोगों को अपना हुनर‍ दिखाने का मौका देगा. बता दें कि प्रियंका हाल ही में छुट्टी मनाने भारत आई हैं. इन्‍हीं छुट्टियों के चलते वे कई कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं. प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. वे ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्‍म ‘बेवॉच’ में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola