जब अनुष्का के सामने नतमस्तक हुए महानायक अमिताभ बच्चन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2017 3:07 PM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी. इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों शामिल हुई. रिसेप्शन की फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. विराट-अनुष्का के अलावा इस पार्टी में शामिल होनेवाले सितारों पर भी नजरें टिकी रहीं. इसी पार्टी की एक […]
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी. इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों शामिल हुई. रिसेप्शन की फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. विराट-अनुष्का के अलावा इस पार्टी में शामिल होनेवाले सितारों पर भी नजरें टिकी रहीं. इसी पार्टी की एक तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन, अनुष्का के सामने हाथ जोड़कर झुककर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं अनुष्का भी झुककर उनकी बधाई स्वीकार कर रही है. इस तसवीर को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस तसवीर में अनुष्का खिलखिलाकर मुस्कुरा रही हैं.
कार्यक्रम में शिरकत करने वाली क्रिकेट और खेलों की बड़ी हस्तियों में अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, साइना नेहवाल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमरा, संदीप पाटिल, रविचंद्रन अश्विन जैसे कई नाम शामिल थे. वहीं मनोरंजन जगत से शाहरख खान, अमिताभ बच्चन, एेश्वर्या राय बच्चन, रेखा, कंगना रनौत, करन जौहर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ी, अभिजात जोशी, अनुपमा चोपड़ा, रमेश तौरानी, बमन ईरानी और कुछ अन्य लोग शामिल थे.
हाई-प्रोफाइल मेहमानों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी. इसके बाद रोम में हनीमून मनाने के बाद दोनों ने देश लौटकर दिल्ली में 21 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई दिग्गज शामिल हुए. पहले रिसेप्शन के बाद दूसरे रिसेप्शन की तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










