क्या इलियाना ने आस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड संग कर ली है शादी ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2017 3:27 PM
क्या ‘बादशाहो’ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रूय नीबोन से शादी कर ली है? इलियाना ने एक तसवीर शेयर की है जिसमें उन्होंने एंड्रूय के लिए ‘हबी’ शब्द का प्रयोग किया है. इस तसवीर के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इलियाना ने अपने और एंड्रूय के रिश्ते को एक […]
क्या ‘बादशाहो’ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रूय नीबोन से शादी कर ली है? इलियाना ने एक तसवीर शेयर की है जिसमें उन्होंने एंड्रूय के लिए ‘हबी’ शब्द का प्रयोग किया है. इस तसवीर के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इलियाना ने अपने और एंड्रूय के रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है. इलियाना ने बारे में कोई आफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है लेकिन स्टेटस जरूर पोस्ट कर दिया है.
इस पोस्ट में इलियाना लिखा है कि माई फेवरेट टाइम ऑफ द ईयर, #क्रिसमसटाइम #हैप्पी हॉलीडेज़ #होम #लव #फैमिली फोटो बाय फैमिली फोटो बाइ हबी एंड्रूयनीबोनफोटोग्राफी. इस तस्वीर में इलियाना रेड ड्रेस के साथ क्रिसमस ट्री के पास खड़ी दिखाई दे रहीं हैं.
https://www.instagram.com/p/BdCzeCUDtir/
इसके अलावा इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रूय नीबोन को किस करते हुए एक फोटो भी शेयर की है. यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया है. एंड्रूय नीबोन एक फोटोग्राफर हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी इलियाना की तसवीरें से भरा पड़ा है. बता दें कि इलियाना और एंड्रूय नीबोन पिछले काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BSlC83zj31V/
बता दें कि इलियाना ने रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा से सजी फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू को फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘रुस्तम’ और ‘बादशाहो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इलियाना साउथ की फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










