''धड़क'' को लेकर फिर सुर्खियों में जाह्नवी कपूर, जानें 8 दिलचस्प बातें...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2017 4:00 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर एकबार फिर सुर्खियों में है. लेकिन इसबार वे अपनी किसी फोटो को लेकर नहीं बल्कि अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है. फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी. फिल्म में शाहिद कपूर के […]
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर एकबार फिर सुर्खियों में है. लेकिन इसबार वे अपनी किसी फोटो को लेकर नहीं बल्कि अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है. फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी. फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्ट भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैराट’ के हिंदी रीमेक है जिसे करण जौहर ‘धड़क’ नाम से बना रहे हैं.
इस फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है जिसके बाद से ही जाह्नवी चर्चा में है. जाह्नवी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. जब भी उनकी कोई तसवीर सामने आती है, तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. शेड्यूल पूरा होने के बाद पूरी टीम के साथ जाह्नवी और ईशान की फोटो सामने आयी है.
1. जाह्नवी कपूर को जन्म 7 मार्च 1997 को हुआ था. वे जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी और जानेमाने प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं.
2. जाह्नवी ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने लॉस एंजिलिस से थियेटर और फिल्म निर्माण की पढ़ाई की है.
3 जाह्नवी शुरुआत से ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे कोई भी तसवीर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाती है.
4. खबरों के अनुसार, जाह्नवी को महेश बाबू के आपोजिट एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया था लेकिन इस स्टार डॉटर ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था.
5. जाह्नवी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है जिनमें वे अपनी फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते या फिर कैमरे के सामने पोज देती नजर आती हैं.
6. पिछले दिनों जाह्नवी कपूर, शिखर पहाडिया संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में थी. दोनों की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें दोनों किस करते दिखे थे. शिखर पहाडिया राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं.
7. जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में ‘धड़क’ से डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन उनकी मां श्रीदेवी ने अपने एक बयान में बताया था कि वह पहले ही अपनी बेटी को अदाकारा होने के फायदे और नुकसान बता चुकी हैं. अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि मीडिया में जाह्नवी की निजी जिंदगी के बारे में मीडिया में जो लिखा गया, उससे वह शुरू में प्रभावित हुई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










