ePaper

इन 6 वजहों से देखें सलमान-कैटरीना की ''टाइगर जिंदा है''

Updated at : 21 Dec 2017 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
इन 6 वजहों से देखें सलमान-कैटरीना की ''टाइगर जिंदा है''

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ से आपको एक्‍शन को डोज़ देने के लिए तैयार है. लगभग 5 साल बाद फिर पर्दे पर साथ नजर आनेवाली ये जोड़ी फिलहाल फिल्‍म प्रमोशन में बिजी हैं. सलमान-कैटरीना की रोमांटिक जोडी़ को पर्दे पर बेहद पसंद किया जाता है. फिल्‍म के पोस्‍टर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ से आपको एक्‍शन को डोज़ देने के लिए तैयार है. लगभग 5 साल बाद फिर पर्दे पर साथ नजर आनेवाली ये जोड़ी फिलहाल फिल्‍म प्रमोशन में बिजी हैं. सलमान-कैटरीना की रोमांटिक जोडी़ को पर्दे पर बेहद पसंद किया जाता है. फिल्‍म के पोस्‍टर से लेकर गाने और ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है. वैसे भी फैंस सलमान के एक्‍शन स्‍टाइल को ज्‍यादा पसंद करते हैं.

सलमान की पिछली फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ ने दर्शकों को निराश किया था, ऐसे में फैंस इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान को खुद भी इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं. वहीं पिछले काफी समय से फ्लॉप फिल्‍मों की मार झेल रही कैटरीना को भी एक हिट की दरकार है. जानें ‘टाइगर जिंदा है’ देखने की 6 वजह…

सलमान-कैटरीना की वापसी

लगभग 5 सालों बाद सलमान और कैटरीना की सुपरहिट जोड़ी की वापसी हो रही है. सलमान-कैटरीना को पर्दे पर एकसाथ देखना लोग पसंद करते हैं. दोनों की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री फिल्‍म के गानों में देखी जा सकती है.

सलमान, बस नाम ही काफी है

सलमान खान के फैंस के लिए उनका नाम ही काफी है. सलमान की पिछली फिल्‍म ट्यूबलाइट को क्रिटिक्‍स ने पूरी तरह नकार दिया था, लेकिन सलमान के फैंस ने इस 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल करवा ही दिया. उनके फैंस पूरे सालभर उनकी फिल्‍म का इंतजार करते रहते हैं. फिल्‍म के गाने ‘स्‍वैग से स्‍वागत’ में दुनियाभर के 100 से ज्‍यादा हिप-हॉप डांसर्स शामिल है, इसके बावजूद सलमान का स्‍वैग सब पर भारी पड़ रहा है.

एक्‍शन का फुल डोज

‘टाइगर जिंदा है’ में एक्‍शन का फुलडोज़ मिलने वाला है. ट्रेलर में साफ देखने को मिला है कि सलमान इस फिल्‍म में खतरनाक एक्‍शन सींस करनेवाले हैं जो इससे पहले उन्‍होंने कभी नहीं किया. इस फिल्‍मों के एक्‍शन सींस देखकर लग रहा है कि किसी हॉलीवुड फिल्‍मों के एक्‍शन सीन चल रहे हों. इससे पहले भी फिल्‍म के डायरेक्‍टर कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं जिसमें सलमान जबरदस्‍त एक्‍शन करते दिख रहे हैं. फिल्म में भारी एक्शन सीन दिखाए गये हैं. इसके लिए फिल्म में रियल मिलेट्री इक्विपमेंट्स का उपयोग किया गया, जिनका वज़न करीब 25 से 30 किलो है.

लोकेशंस

जो लोग घूमने का शौक रखते हैं वे सिनेमाघर में बैठकर कम से कम 5 देशों की झलक तो पा ही लेंगे. एक था टाइगर की शूटिंग 5 देशों में हुई है. भारत, अबु धाबी, मोरोक्को, ऑस्ट्रिया और ग्रीस. दिलचस्प बात यह है कि इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग टायरो में हुई है, जहां कैटरीना और सलमान की फिल्म ‘युवराज’ की भी शूटिंग हुई है.

सुल्‍तान की हिट जोड़ी

डायरेक्‍टर अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी ने फिल्म ‘सुल्तान’ में जबरदस्‍त कमाल किया. इस फिल्‍म को बेहद सराहा गया. ऐसे में फिर एकबार ये जोड़ी साथ नजर आनेवाली है. कहा जाता है कि सलमान को इस फिल्‍म की कहानी इतनी पसंद आई थी और उन्‍होंने 5 मिनट में ही इसे हां कह दिया था.

इनके साथ अली अब्‍बास अली ने लिखी है स्‍टोरी

जो लोग रेडियो में कहानी सुनने के आदी हैं वे नीलेश मिश्रा को जरूर जानते हैं. यादों के इडियट बॉक्‍स में अनोखे अंदाज में कहानी सुनाने वाले नीलेश मिश्रा कहानी भी लिखते हैं. इससे पहले उन्‍होंने ‘शुभ मंगल सावधान’ में अपनी आवाज दी थी.
फिल्‍म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola