सनी लियोनी के खिलाफ कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने फैसला किया कि बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी को यहां और राज्य में कहीं भी नये साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. कन्नड़ संगठनों के विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. कर्नाटक रक्षा वेदिके और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का […]
बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने फैसला किया कि बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी को यहां और राज्य में कहीं भी नये साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. कन्नड़ संगठनों के विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. कर्नाटक रक्षा वेदिके और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि सनी लियोनी को आमंत्रित करना शहर की संस्कृति पर हमला होगा.
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) के सदस्य शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं और सनी लियोनी के पुतले फूंक रहे हैं. कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी ने बताया, मैंने ऐसे कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने का निर्देश दिया है (अधिकारियों को). उन्हें (सनी को) यहां मत लाइए. लोग कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं.’
उन्हें (आयोजकों को) कन्नड़ संस्कृति और साहित्य से जुडे कार्यक्रम आयोजित करने दीजिए, जो हमारी धरोहर हैं. केआरवी पदाधिकारी हरीश ने सरकार के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक जीत है. सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




