ePaper

क्या खत्म हो चुका है सनी लियोनी का जादू ? जानें क्या कहते हैं जानकार

Updated at : 06 Dec 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
क्या खत्म हो चुका है सनी लियोनी का जादू ? जानें क्या कहते हैं जानकार

मुंबई : पिछले शुक्रवार को हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ अरबाज खान नजर आ रहे हैं. क्रिटिक्स ने तो फिल्म को फ्लॉप बताया ही साथ ही दर्शकों ने भी इसे नकार दिया. सनी का आइटम सॉन्ग, ग्लैमरस अंदाज और लिपलॉक सीन भी फिल्म को बचाने में […]

विज्ञापन

मुंबई : पिछले शुक्रवार को हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ अरबाज खान नजर आ रहे हैं. क्रिटिक्स ने तो फिल्म को फ्लॉप बताया ही साथ ही दर्शकों ने भी इसे नकार दिया. सनी का आइटम सॉन्ग, ग्लैमरस अंदाज और लिपलॉक सीन भी फिल्म को बचाने में कामयाब नहीं रही. करीब 12 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 3 दिन में सिर्फ 1.35 करोड़ की कमाई ही कर सकी है.

इससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब दर्शकों के बीच से सनी लियोनी का क्रेज कम हो गया है ? एक वक्त था जब उनके आइटम सॉन्ग को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती थी. फिल्मों के जानकर कहते हैं कि सनी लियोनी बेहद खूबसूरत हैं और वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरती हैं. लेकिन उन्हें समझने की जरूरत है कि हर चीज का वक्त होता है. एक वक्त होता है जब सब चलता है, फिर उसे दर्शक पसंद नहीं करते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि सनीलियोन ने 9 फिल्में की हैं लेकिन ‘एक पहेली लीला’ उनकी आखिरी फिल्म थी जिसने अच्छी ओपनिंग की थी. फिल्म में सनी ने रोल के साथ अलग ट्रीटमेंट किया था. फिल्मी जानकार बताते हैं कि मुझे लगता है सनी को अपने किरदार में बदलाव लाते रहना चाहिए ताकि दर्शक बोर न हों. उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए. उन्हें सलेक्टिव होना चाहिए. सनी को हर प्रोजेक्ट पर सोच समझकर काम करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola