17 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी ये सुपरहिट जोड़ी
Updated at : 04 Dec 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अपने जमाने में सुपरहिट रही माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोडी 17 साल बाद इंदर कुमार की फिल्म टोटल धमाल के साथ फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी. पिछली बार वर्ष 2000 में पुकार में साथ नजर आये माधुरी और अनिल कपूर की जोडी ने बेटा , परिंदा , तेजाब और […]
विज्ञापन
मुंबई : अपने जमाने में सुपरहिट रही माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोडी 17 साल बाद इंदर कुमार की फिल्म टोटल धमाल के साथ फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी. पिछली बार वर्ष 2000 में पुकार में साथ नजर आये माधुरी और अनिल कपूर की जोडी ने बेटा , परिंदा , तेजाब और राम लखन जैसी हिट फिल्में दी हैं.
माधुरी ने संवाददाताओं से कहा, मैं 17 साल बाद अनिल जी के साथ काम करुंगी. मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह एक हास्य और मनोरंजक फिल्म है. धमाल सीरीज की इस तीसरी फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे. माधुरी कल रात स्टार स्क्रीन अवार्ड से इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




