ePaper

पद्मावती: दीपिका को मिल रही धमकियों पर, जानें क्‍या बोलीं मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर

Updated at : 28 Nov 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पद्मावती: दीपिका को मिल रही धमकियों पर, जानें क्‍या बोलीं मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पिछले कुछ दिनों से फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर धमकियां मिल रही है. इसपर अब विश्व सुंदरी चुनी गयीं मानुषी छिल्लर ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि धमकियों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सक्षम तरीके से निपट रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भारतीय महिलाओं में समस्याओं के […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पिछले कुछ दिनों से फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर धमकियां मिल रही है. इसपर अब विश्व सुंदरी चुनी गयीं मानुषी छिल्लर ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि धमकियों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सक्षम तरीके से निपट रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भारतीय महिलाओं में समस्याओं के समाधान का सामर्थ्य होता है. दीपिका ‘पद्मावती’ में रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं.

पद्मावती के खिलाफ राजपूत संगठनों के प्रदर्शन के बीच मानुषी ने कहा, मुझे लगता है कि सारी भारतीय महिलाओं में जो एक बात समान है वह है कि हम जो हैं, उसे सोचकर परेशान नहीं होते. उन्होंने कहा, हम चुनौतियों का सामना हिम्मत से करते हैं. यही हमें करना भी चाहिए. हम जो हैं, उसे लेकर विश्वास होना चाहिए.

उन्‍होंने आगे कहा,’ निश्चित रुप से हमारे सामने कई सीमाएं हैं और कभी कभी लगता है कि यह महिलाओं के अनुकूल समाज नहीं है. लेकिन एक इंसान के रुप में हमें उदाहरण पेश करना चाहिए और महिलाओं को इस बात का विश्वास दिलाना चाहिए कि आप अद्भुत चीजें कर सकती हैं. वह यहां अपने स्वागत के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola