दीपिका पादुकोण को करणी सेना की धमकी- ''नाक काट देंगे''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2017 1:45 PM
निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ विवादों में घिर आई है. कई संगठन फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आये हैं. श्री राजपूत करणी सेना शूटिंग की शुरुआत से ही फिल्म का पुरजोर विरोध कर रही हैं. करणी सेना ने 1 दिसंबर को बंद बुलाया है. वहीं अब करणी सेना के महिपाल […]
निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ विवादों में घिर आई है. कई संगठन फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आये हैं. श्री राजपूत करणी सेना शूटिंग की शुरुआत से ही फिल्म का पुरजोर विरोध कर रही हैं. करणी सेना ने 1 दिसंबर को बंद बुलाया है. वहीं अब करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना ने दीपिका पादुकोण को धमकी दी है और कहा कि उनकी नाक काट देंगे.
दरअसल दीपिका ने अपने बयान में कहा था कि कोई भी पद्मावती को रिलीज होने से रोक नहीं सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि लगता है हम एक देश के तौर पर पीछे जा रहे हैं. महिपाल सिंह ने कहा है कि वो वही करेंगे जो लक्ष्मण ने शूर्पनखा के साथ किया था.
Rajputs never raise a hand on women but if need be, we will do to Deepika what Lakshman did to Shurpanakha: Mahipal Singh Makrana of Rajput Karni Sena in a self-made video #Padmavati pic.twitter.com/82AWKGO7IU
— ANI (@ANI) November 16, 2017
जयपुर में करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह काल्वी ने कहा कि, ‘दीपिका पादुकोण का बयान उकसाने वाला है और मैं इसे चुनौती के रुप में लेता हूं इसलिए मैंने 1 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है.’ उन्होंने धमकी के लहजे में कहा, ये जौहर की ज्वाला है. रोकना है तो पद्मिनी को रोक लो.
राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने दावा किया कि राजपूत समुदाय या हिन्दू संगठन ही नहीं बल्कि मुस्लिम नेता भी फिल्म के विरोध में आ गए हैं. करणी सेना के नेता काल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास फिल्म की रिलीज तीन महीने के लिए रोकने का अधिकार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










