42 की उम्र में 6 पैक ऐब्स बना रहीं हैं सुष्मिता सेन, तसवीर देख आया शादी का ऑ‍फर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2017 3:46 PM

विज्ञापन

पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन इंडस्‍ट्री की उन एक्‍ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं, जिनपर बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं पड़ा है. सुष्मिता सेन के लिए भी बढ़ती उम्र महज एक आंकड़ा है. फिल्‍म इंडस्‍ट्री को अलविदा कह, दोनों बेटियों की प‍रवरिश में बिजी सुष्मिता अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती […]

विज्ञापन

पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन इंडस्‍ट्री की उन एक्‍ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं, जिनपर बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं पड़ा है. सुष्मिता सेन के लिए भी बढ़ती उम्र महज एक आंकड़ा है. फिल्‍म इंडस्‍ट्री को अलविदा कह, दोनों बेटियों की प‍रवरिश में बिजी सुष्मिता अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. 42 की उम्र में उनपर 6 पैक एब्‍स बनाने का भूत सवार हो गया है और काफी हद तक वे इसके करीब पहुंच गई हैं.

हाल ही में सुष्मिता ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर अपनी ऐब्‍स दिखाते हुए एक फोटो शेयर की है. उन्‍होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ऐब्‍स बनाने का काम जारी है. सुष्मिता के अनुसार, उन्‍होंने अपने 42वें जन्‍मदिन पर ऐब्‍स बनाने का फैसला किया था और वे इसे पूरा करने के लिए लगातार ट्र‍ेनिंग ले रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Ba_esGvHrxT/

सुष्मिता ने जैसे ही यह तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की, उन्‍हें फैंस से इसपर अलग-अलग तरीके की प्रतिकियाएं आ रही है. कुछ उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो कुछ ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया है. सुष्मिता की यह तसवीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इस पोस्‍ट पर 91 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं और 1300 से ज्‍यादा कमेंट्स मिल चुके हैं.

भारत के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज रखने वाली सुष्मिता सेन पहली शख्स हैं. सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को को हुआ. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया. मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता ने अपना करियर बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में शुरू किया.

सुष्मिता ने फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्यू की. उनकी यह फिल्‍म 1996 में पर्दे पर आई. हिंदी के अलावा सुष्मिता ने तमिल फिल्म में भी काम किया. सुष्मिता को ‘बीवी नंबर 1’ फिल्म के लिए 1999 में फिल्म फेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिल चुका है. सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है. उनकी दो बेटियों के नाम रिनी और अलिसाह हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola