अब आप भी मान लिजिये ''टाइगर जिंदा है'', देखें ट्रेलर

Updated at : 07 Nov 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
अब आप भी मान लिजिये ''टाइगर जिंदा है'', देखें ट्रेलर

मुंबई: शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता…’ यह है सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का डायलॉग. इस डायलॉग से साफ है कि टाइगर यानी सलमान खान एकबार फिर अपने दुश्‍मनों का शिकार करते नजर आयेंगे. ट्रेलर में सलमान खान धुआंधार एक्‍शन सीन करते नजर आ […]

विज्ञापन

मुंबई: शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता…’ यह है सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का डायलॉग. इस डायलॉग से साफ है कि टाइगर यानी सलमान खान एकबार फिर अपने दुश्‍मनों का शिकार करते नजर आयेंगे. ट्रेलर में सलमान खान धुआंधार एक्‍शन सीन करते नजर आ रहे हैं. वहीं पाकिस्‍तानी जासूस जोया यानी कैटरीना कैफ का एक्‍शन अवतार आपको हैरान करेगा.

ट्रेलर में यह साफ कर दिया गया है कि यह फिल्‍म सच्‍ची घटनाओं से प्रभावित है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि ईराक में दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन 25 हिंदुस्‍तानी नर्सों को किडनैप कर लेता है और जब इन लोगों को बचाने की बात आती है तो सबको याद आता है ‘टाइगर’ यानी सलमान खान.

इन नर्सों को बचाने के लिए कैंप में घुसने के बाद सलमान के पास सिर्फ दो दिन है और इन्‍हीं दो दिनों में इस हिंदुस्‍तानी जासूस को अपने अंजाम तक पहुंचना है. अपने इस मिशन में वे अकेले नहीं हैं, उनका साथ दे रही हैं पाकिस्‍तानी जासूस कैटरीना. एक्‍शन सीन, खूबसूरत लोकेशन और उडती गाडियों सलमान के फैंस को खूब पसंद आनेवाली है. फिल्‍म शुरुआत से चर्चाओं में हैं.

बता दें कि सलमान की पिछली फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ फ्लॉप रही थी और कैटरीना की पिछली फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ भी बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. ऐसे में दर्शकों को इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं. यह फिल्‍म साल 2012 में आई फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल है जो सुपरहिट रही थी. ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर हैं. फिल्म 22 दिसंबर, 2017 को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola