सांड के हमले में बाल बाल बचीं ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2017 4:46 PM
मथुरा : अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर पिछले दिनों यहां रेलवे स्टेशन एक आवारा सांड ने हमला कर दिया. हालांकि हेमा मालिनी इस हमले में बाल बाल बच गयीं लेकिन इसके बाद स्टेशन पर आवारा जानवरों के घुसने की समस्या का समाधान नहीं निकालने के लिए स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया. […]
मथुरा : अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर पिछले दिनों यहां रेलवे स्टेशन एक आवारा सांड ने हमला कर दिया. हालांकि हेमा मालिनी इस हमले में बाल बाल बच गयीं लेकिन इसके बाद स्टेशन पर आवारा जानवरों के घुसने की समस्या का समाधान नहीं निकालने के लिए स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया.
टल गई सैफ की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म, इस सीन को फिल्माने में हो रही मुश्किल
उत्तर मध्य रेलवे के मंडलीय व्यवसायिक प्रबंधक संचित त्यागी ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि सौंदर्यीकरण कार्य की संभावना का जायजा लेने पहुंचीं पूर्व सिने तारिका एवं स्थानीय सांसद हेमामालिनी एक आवारा सांड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गयी थीं. एक युवक ने समय रहते सांड को सीधे उनकी तरफ पहुंचने से रोक दिया था.
अगर तब्बू ने नहीं दबाया होता ये मामला, तो बर्बाद हो जाता जैकी श्रॉफ का करियर
घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर रेलवे जोनल कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्लेटफार्म पर सांड की इस तरह खुलेआम मौजूदगी को प्रथम दृष्टया स्टेशन मास्टर के एल मीणा की घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. साथ ही घटना की जांच का आदेश दिया गया. त्यागी ने साथ ही कहा कि अब के एल मीणा के स्थान पर पी एल मीणा मथुरा के नए स्टेशन मास्टर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










