अक्षय कुमार और मल्लिका दुआ मामले में ट्विंकल खन्‍ना ने लिया यू-टर्न, कहा- Sorry, मैं...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2017 10:31 AM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: पिछले कुछ दिनों से अक्षय कुमार, मल्लिका दुआ पर किये गये कमेंट को लेकर विवादों में है. इस मामले में मल्लिका के पिता विनोद दुआ और अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना अपना-अपना बयान दे चुके हैं. टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के सेट पर अक्षय ने मल्लिका को ‘मैडम आप बेल […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: पिछले कुछ दिनों से अक्षय कुमार, मल्लिका दुआ पर किये गये कमेंट को लेकर विवादों में है. इस मामले में मल्लिका के पिता विनोद दुआ और अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना अपना-अपना बयान दे चुके हैं. टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के सेट पर अक्षय ने मल्लिका को ‘मैडम आप बेल बजाओ, मैं आपको बजाता हूं’ कहने के बाद से ही यह विवाद शुरू हुआ था. लेकिन अब ट्विंकल ने अपने पुराने बयान पर माफी मांगते हुए यू-टर्न ले लिया है.

दरअसल अक्षय के इस कमेंट वाले वीडियो के सामने आने के बाद जहां मल्लिका के पिता विनोद दुआ ने अक्षय को खरी-खरी सुनाई, वहीं मल्लिका खुद भी अक्षय को उनके इस व्‍यवहार के लिए खरी-खोटी सुना चुकी है. इनके बाद ट्विंकल ने अक्षय का सपोर्ट करते हुए अपना बयान दिया था, लेकिन अब उन्‍होंने माफी मांगी है.

शुक्रवार को अपने पोस्‍ट में सफाई देते हुए उन्‍होंने बताया कि वे किन परिस्थितियों में बचाव करने के लिए सामने आई थीं. उन्‍होंने लिखा,’ मैं इस विवाद में एक सोशल कमेंटेटेर नहीं बल्कि एक पत्‍नी के तौर पर उतरी थीं. मेरा जवाब पूरी तरह से भावुकता भरा था और मेरा कोई खास उद्देश्‍य नहीं था.

उन्‍होंने आगे लिखा, मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्‍हें ऐसा लगता है कि मैं नारीवाद जैसे उद्देश्‍स को क्षति पहुंचा रही हूं, क्‍योंकि मैं मजबूती से बराबरी में विश्‍वास रखती हूं, मैं उस समय से नारीवादी हूं, जब से मुझे इस शब्‍द का मतलब भी पता नहीं था.’

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल ने कहा,’ मेरे परिवार के सदस्‍यों के खिलाफ लगातार अनाप-शनाप लिखा जा रहा था, मेरी मां को लेकर भी पर्सनल कमेंट किये जा रहे थे. लेकिन जब मेरे पिता और 5 साल के बेटी को निशाना बनाया गया तो यह बात मेरे बर्दाश्‍त से बाहर हो गया. उन्होंने आगे यह भी लिखा,’ मैं कोशिश करुंगी मैं आनेवाली जिंदगी में और भी समझदार बनूं.’

ट्विंकल खन्‍ना ने अक्षय कुमार के बचाव में 29 अक्‍टूबर को ट्वीट‍ किया था, उन्‍होंने कई जोक्‍स भी शेयर किये थे. बता दें कि अक्षय के मल्लिका पर किये गये इस कमेंट के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी. वे सोशल मीडिया पर कई लोगों के निशाने पर आ गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola