ऐश्वर्या के बारे में ऐसी बात बर्दाश्त नहीं कर पाते अभिषेक, किया खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2017 1:38 PM
बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की मोहब्बत किसी से छुपी नहीं है. दोनों का एकदूसरे के प्रति प्यार ही है जिसके बदौलत आज वे इतने कामयाब हैं. हाल ही में ऐश्वर्या ने अपना 44वें बर्थडे मनाया. इस मौके पर अभिषेक ने ऐश्वर्या के बारे में कई बातें मीडिया से शेयर की. […]
बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की मोहब्बत किसी से छुपी नहीं है. दोनों का एकदूसरे के प्रति प्यार ही है जिसके बदौलत आज वे इतने कामयाब हैं. हाल ही में ऐश्वर्या ने अपना 44वें बर्थडे मनाया. इस मौके पर अभिषेक ने ऐश्वर्या के बारे में कई बातें मीडिया से शेयर की. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे ऐश्वर्या, आराध्या के लिए एक सुपरमॉम है.
एक अखबार को दिये गये अपने इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया, आराध्या के जन्म के कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या के वजन का मुद्दा बन गया था. इससे वे काफी प्रभावित हुईं थीं. मुझे बहुत बुरा लगता था, लेकिन इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा.’
अभिषेक ने आगे बताया,’ जो कोई भी ऐश्वर्या को जानता है उसे मालूम है कि ऐश्वर्या ने जिम में एक दिन भी नहीं बताया. सिर्फ ‘धूम 2′ की शूटिंग के दौरान मेरे और रितिक के बहुत जोर देने पर वह जिम गईं थीं.’ इसके अलावा भी अभिषेक ने ऐश्वर्या के बारे में कई बातें कहीं.
जूनियर बच्चन ने कहा,’ मैंने कभी भी ऐश्वर्या को अपने काम के घंटों और दिनभर की भागदौड़ को लेकर कोई शिकायत करते नहीं सुना. वह किसी भी तरह की कोई डिमांड नहीं करती हैं. उसके ये बातें मुझे बेहद पसंद है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










