ePaper

करीना कपूर के बारे में ये क्‍या कह गये KRK- 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहा...?

Updated at : 16 Oct 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर के बारे में ये क्‍या कह गये KRK- 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहा...?

कमाल राशिद खान यानी केआरके अक्‍सर ट्विटर पर अपने कमेंट्स से सितारों को अपना शिकार बनाते रहते हैं. इस बार उन्‍होंने करीना कपूर को लेकर ऐसा कमेंट कर डाला है जिसे सुनकर हर कोई चौंक जायेगा. दरअसल केआरके ने करीना के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं करीना के साथ 4 साल तक […]

विज्ञापन

कमाल राशिद खान यानी केआरके अक्‍सर ट्विटर पर अपने कमेंट्स से सितारों को अपना शिकार बनाते रहते हैं. इस बार उन्‍होंने करीना कपूर को लेकर ऐसा कमेंट कर डाला है जिसे सुनकर हर कोई चौंक जायेगा. दरअसल केआरके ने करीना के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मैं करीना के साथ 4 साल तक रिलेशनशिप में था और मेरे पास सबूत के तौर पर उनकी ये इकलौती फोटो है.

केआरके ने इस तसवीर को शेयर करते हुए कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर तंज कसा है. दरअसल, कंगना की बहन ने कुछ दिनों पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर य‍ह दावा किया था कि रितिक के साथ रिलेशनशिप में हैं. जबकि रितिक और उनकी पूर्व पत्‍नी का मानना है कि उस फोटो को फोटोशॉप किया गया है. इस तसवीर में कंगना और रितिक नजर दिख रहे थे.

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/917612068429107200?ref_src=twsrc%5Etfw

केआरके ने इस ट्वीट में कंगना और उनकी बहन रंगोली को टैग भी किया है. बता दें कि खुद को बॉलिवुड क्रिटिक बताने वाले केआरके अक्‍सर अपने ट्वीटस को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं. रितिक और कंगना के बीच का विवाद तो काफी उलझ चुका है लेकिन अभिनेता को सपोर्ट जताने के लिए केआरके ने जो किया है, उसकी वजह से एकबार फिर वे कॉन्ट्रोवर्सी में आ गये हैं.

हालांकि केआरके के इस ट्वीट पर लोगों ने चुटकी लेना शुरू कर दिया है.


https://twitter.com/kunnu_kick/status/917632938883260416?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola