कंगना की बहन का रितिक पर पलटवार, ज़ुबानी जंग के बाद शेयर कर दी ये तसवीर...!

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. रितिक ने इस मामले पर पहले तो चुप्पी साधे रखी, हालांकि कंगना ने खुलेआम रितिक संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बात रखी. अब रितिक ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फेसबुक […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. रितिक ने इस मामले पर पहले तो चुप्पी साधे रखी, हालांकि कंगना ने खुलेआम रितिक संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बात रखी. अब रितिक ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और कहा कि दो हाई प्रोफाइल सेलीब्रिटीज के बीच 7 साल से अफेयर का आरोप है लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. उन्होंने इस बात का भी दावा किया था कि मीडिया के पास सिर्फ तथाकथित फोटोशॉप की हुई तसवीरें है. अब रितिक के इस बयान पर कंगना की बहन रंगोली ने करारा जवाब देते हुए रितिक और कंगना की एक तसवीर ट्विटर पर शेयर कर दी है.
दअसल रितिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का दावा किया कि दोनों के अफेयर के बातें की जा रही है, लेकिन पैपराबाजी ने कोई तसवीर भी क्लिक नहीं की है, कोई गवाह नहीं है, न ही दोनों ने साथ में कोई सेल्फी ली है. इस बात का जवाब देते हुए रंगोली ने दोनों की एक तसवीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा,’ अपने बयान में आपने कहा कि कंगना ने फोटोशॉप की हुई फोटो पब्लिक की थी. अगर आप इस तसवीर की बात कर रहे हैं तो पता नहीं यह किसने जारी की. लेकिन फोटोशॉप से आपका क्या मतलब है?.’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915881779206037506?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915882743090733056?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा,’ क्या यह आप नहीं हैं जिन्होंने कंगना की कमर को पकड़ रखा है और उसकी गर्दन सूंघ रहे हैं जबकि कंगना आपमें बिल्कुल इंट्रेस्टेड नहीं दिख रही?.’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915883103603720192?ref_src=twsrc%5Etfw
रंगोली ने लिखा,’ तो क्या हुआ अगर आपकी एक्स-वाइफ भी वहां थी, मैं नहीं जानती लेकिन हम सबने सुना है कि उनका आपके दोस्त के साथ अफेयर था. प्लीज प्रूव किजिये कि यह फोटोशॉप्ड है.’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915883509876637698?ref_src=twsrc%5Etfw
रंगोली ने लिखा,’ आप अपनी बीवी की नाक के नीचे अफेयर करते रहे क्या वह आपको रोक पाई? आप हमेशा उसकी आड़ क्यों लेते रहते हैं?.’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/915883731700686849?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




