ePaper

जानिए किसके साथ महाभारत करना चाहते है आमिर खान

Updated at : 29 Sep 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए किसके साथ महाभारत करना चाहते है आमिर खान

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक और बाहुबली फेम एसएस राजामौली ने माना है कि महाभारत बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है.आमिर भी महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं. आमिर ने कहा,“महाभारत बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है लेकिन मुझे इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में डर लग रहा है क्योंकि इसमें मेरी जिंदगी […]

विज्ञापन
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक और बाहुबली फेम एसएस राजामौली ने माना है कि महाभारत बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है.आमिर भी महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं.
आमिर ने कहा,“महाभारत बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है लेकिन मुझे इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में डर लग रहा है क्योंकि इसमें मेरी जिंदगी के 15-20 साल चले जाएंगे.” आमिर ने बताया, “मेरा महाभारत में सबसे पसंदीदा कैरेक्टर कर्ण है लेकिन अपनी शारीरिक बनावट की वजह से मैं यह किरदार नही निभा पाऊंगा.मुझे लगता है कि मैं महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाऊंगा.
वहीं बाहुबली फिल्म के निर्देशक और फिल्म निर्माता एस.एस.राजामौली ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह महाभारत पर आधारित फिल्म बना रहे हैं. राजामौली का कहना है कि वह इस तरह के किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं और फिलहाल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं. राजामौली ने आईएएनएस को बताया, “मैं महाभारत नहीं बना रहा. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि मेरा सपना महाभारत बनाना है लेकिन अभी इस पर काम शुरू करने में लंबा समय पड़ा है.” उन्होंने कहा, “मैंने अभी इस पर काम करना शुरू नहीं किया है. मैंने फिलहाल काम से दूरी बना रखी है.” ज्ञात हो कि राजामौली को ‘बाहुबली’ से वैश्विक पहचान लिमी. फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ से भी अधिक की कमाई की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola