#Singham3 पर अजय देवगन बोले - सनी देओल नहीं, मैं हूं सिंघम...!

Updated at : 01 Sep 2017 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
#Singham3 पर अजय देवगन बोले - सनी देओल नहीं, मैं हूं सिंघम...!

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म ‘सिंघम’ के बारे में एक खबर है. पिछले दिनों यह खबर चली किइसबार ‘सिंघम’ में अजय देवगन की जगह पर सनी देओल काम करेंगे. खबर के मुताबिक, यह फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरी कड़ी होगी, लेकिन इसका नाम ‘S 3’ होगा. बताया जाता है कि फिलहाल फिल्‍म […]

विज्ञापन

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म ‘सिंघम’ के बारे में एक खबर है. पिछले दिनों यह खबर चली किइसबार ‘सिंघम’ में अजय देवगन की जगह पर सनी देओल काम करेंगे. खबर के मुताबिक, यह फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरी कड़ी होगी, लेकिन इसका नाम ‘S 3’ होगा.

बताया जाता है कि फिलहाल फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पर काम चल रहा है. फिल्‍म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी. इस फिल्म के प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने इस फिल्‍म को साइन करने से पहले अजय देवगन को फोन किया.

सनी ने अजय देवगन को बताया कि वह इस फिल्‍म में काम कर रहे हैं और वह ‘सिंघम’ शब्‍द का इस्‍तेमाल नहीं करेंगे. यही वजह है कि फिल्‍म का नाम इस बार ‘S 3’ रखा गया है. बताया जाताहै कि इस फिल्‍म की कहानी एक ऐसे जवान की है,जो एक दूसरे पुलिसकर्मी की हत्‍या की गुत्‍थी को सुलझाता है.

लेकिन अजय देवगन के फैंस के लिए राहत की खबर है कि ‘सिंघम’ और ‘S 3’ के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. इसके अलावा जितनी बातें ऊपर लिखी गयी हैं, उन्हें आप सही मान सकते हैं.

दरअसल, अजय देवगन ने मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्यू में यह बताया है कि ‘सिंघम 3’ और ‘S 3’ के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. और ‘सिंघम 3’ में हीरो वही होंगे.

अजय देवगन ने कहा, वे खबरें बेबुनियाद हैं, जिनमें कहा गया है कि सनी देओल ‘सिंघम 3’ कर रहे हैं. ‘सिंघम 3’ मैं ही कर रहा हूं. रोहित शेट्टी फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.

यहां जानना गौरतलब है कि ‘S3’ एक तमिल फिल्म है. इसमें सूर्या, श्रुति हसन और अनुष्का शेट्टी ने अभिनय किया है. इसका हिंदीसंस्करण जयंतीलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं.

इसमें सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं. सनी को इसकी कहानी पसंद आयी है. तमिल फिल्म ‘S3’ में विलेन की भूमिका ठाकुर अनूप सिंह ने निभायी थी. अब वे हिंदी फिल्म में भी इसी भूमिका में नजर आयेंगे.

बहरहाल, अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बादशाहो’ आज, यानी 1 सितंबर को, रिलीज हो चुकी है. 1975 की इमरजेंसी के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है. अजय देवगन के अलावा, इस फिल्म में इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola