बंद नहीं होगा इंदर कुमार का रेप केस, पत्नी पल्लवी ने दी कोर्ट में अर्जी

बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. दरअसल इंदर पर एक मॉडल से रेप करने का केस चल रहा है जो उनकी मौत के बाद बंद होनेवाला था, लेकिन उनकी पत्नी पल्लवी सराफ ने कोर्ट में इस केस को जारी रखने की एप्लीकेशन दी है. बता […]
बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार का पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. दरअसल इंदर पर एक मॉडल से रेप करने का केस चल रहा है जो उनकी मौत के बाद बंद होनेवाला था, लेकिन उनकी पत्नी पल्लवी सराफ ने कोर्ट में इस केस को जारी रखने की एप्लीकेशन दी है. बता दें कि एक 25 वर्षीया मॉडल ने साल 2014 में उन पर रेप का आरोप लगाया था. इंदर की पत्नी पल्लवी का कहना है कि इंदर बेकसूर हैं और वो केस जरूर जीतेंगी.
पल्लवी ने स्पॉटब्वॉय को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया, ‘इंदर पर गलत इल्जाम लगाये गये थे. उनके नाम का इस्तेमाल कर लोग पैसे हड़पना चाहते हैं. इसलिए मैंने कोर्ट में केस को चलने रहने के लिए अर्जी दी है.’ बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि होने के बाद इंदर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. हालांकि बाद में वे जेल से रिहा हो गये थे. हालांकि इंदर कुमार की पत्नी ने उनका सपोर्ट किया था
इंदर कुमार को सलमान खान का बेहद करीबी माना जाता था. वे सलमान के साथ तीन फिल्मों में नजर आये थे. इंदर सलमान के साथ फिल्म ‘प्यार न हो जाए’ (2000), ‘तुमको न भूल पाएंगे’ (2002) और ‘वॉन्टेड’ (2009) में नजर आये थे. वे इनदिनों फिल्म ‘फटी पड़ी है यार’ नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.
इंदर कुमार ने फिल्म ‘मासूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने 21 साल के करियर में लगभग 20 फिल्मों में काम किया था. फिल्म में आयशा जुल्का भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी. इसके बाद वे फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में अक्षय के साथ नजर आए. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘कुंवारा’, ‘घूंघट’, ‘दंडनायक’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘हथियार’ शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




