ePaper

''गोलमाल'' में भी गाना चाहती हैं परिणीति

Updated at : 30 Aug 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
''गोलमाल'' में भी गाना चाहती हैं परिणीति

फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में गाना गाने के बाद अब परिणीति की ख्वाहिश फिल्म गोलमाल में भी एक गाने को अपनी आवाज़ से सजाने की है. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा गोलमाल सीरीज की आनेवाली फिल्म का हिस्सा हैं. वह हमेशा से ही इस फ्रेंचाइजी फिल्म की फैन रही हैं और इस सीरिज की पिछली सभी फिल्मों […]

विज्ञापन
फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में गाना गाने के बाद अब परिणीति की ख्वाहिश फिल्म गोलमाल में भी एक गाने को अपनी आवाज़ से सजाने की है. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा गोलमाल सीरीज की आनेवाली फिल्म का हिस्सा हैं.
वह हमेशा से ही इस फ्रेंचाइजी फिल्म की फैन रही हैं और इस सीरिज की पिछली सभी फिल्मों को देखा है. वह साफ़ तौर पर कहती हैं- इस फिल्म से जुड़ना अभिनेत्री के तौर पर एक पायदान आगे बढ़ना है. यह मेरे लिए किसी सम्मानजनक पल से कम नहीं है, क्योंकि इसका मतलब बड़ी लीग में शामिल होना है. अगर फिल्म में मेरा गाना हो, तो क्या कहने. मैं निर्देशक रोहित शेट्टी को राजी करने में जुटी हूं कि वह फिल्म का एक गीत मुझसे गवा लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola