दिलीप कुमार की हालत काफी अच्छी, डायलिसिस पर नहीं हैं : चिकित्सक

मुम्बई : गुजरे जमाने के अभिनेता दिलीप कुमार की हालत अब ठीक है. पांच दिन पहले उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.उनका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने कहा कि 94 वर्षीय कुमार की किडनियां काम कर रही हैं और वह डायलिसिस पर नहीं हैं.अभिनेता […]
मुम्बई : गुजरे जमाने के अभिनेता दिलीप कुमार की हालत अब ठीक है. पांच दिन पहले उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.उनका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने कहा कि 94 वर्षीय कुमार की किडनियां काम कर रही हैं और वह डायलिसिस पर नहीं हैं.अभिनेता को बुधवार की सुबह डिहाइड्रेशन और मूत्र संबंधी संक्रमण की वजह से बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
डॉ. जलील पारकर ने पीटीआई से कहा, ‘ ‘आज वह अच्छे हैं. वह डायलिसिस पर नहीं हैं, न ही वेंटीलेटर पर हैं. उनकी किडनी में सुधार आया है. ‘ ‘ उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारुकी ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में अभिनेता के ट्विटर पेज पर जानकारी साझा की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




