मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की हालत स्थिर, देश कर रहा है दुआएं

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को सुबह शरीर में पानी की कमी और मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद लीलावाती अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. लीलावती हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ सीताराम गावडे ने कहा है कि वे अबतक आइसीयू में हैं और उनकी स्थिति […]
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को सुबह शरीर में पानी की कमी और मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद लीलावाती अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. लीलावती हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ सीताराम गावडे ने कहा है कि वे अबतक आइसीयू में हैं और उनकी स्थिति अभी स्टेबल है, डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं. उनके स्वास्थ्य में अभी कुछ जटिलताएं हैं. दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है.
94 वर्षीय दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार कोबुधवार को लीलावती अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था. उस समय उन्हें डिहाइड्रेशन व किडनी से जुड़ी समस्याएं बतायी गयी थीं. शुक्रवार को उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया है, ताकि नसों के माध्यम से उनका मेडिकेशन किया जा सके. पीटीआइ ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि उनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है.
Veteran actor Dilip Kumar being treated for kidney problems: Hospital.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2017
हॉस्पिटल के सीइओ डॉ रविशंकर ने कहा है कि वे दिल्ली से भी डॉक्टरों व मेडिकल सुपरीटेंडेंट के माध्यम से दिलीप कुमार के स्वास्थ्य पर पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा है कि उनके शरीर का डिहाइड्रेशन ही परेशानी का एकमात्र बड़ा कारण है. क्योंकि, डिहाइड्रेशन किडनी व शरीर के अन्य दूसरे अंगों पर असर करता है. इसके अलावा उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं है.
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि, ‘हमें उनके स्वास्थ्यकेलिए प्रार्थना करनी होगी की वह जल्द स्वस्थ हों. इंशाअल्लाह, वह स्वस्थ होंगे. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.’ फिल्मों में अपनी त्रासद और दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर दिलीप कुमार को ‘ट्रेजिडी किंग’ भी कहा जाता है.
उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है. दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद युसुफ़ खान है. उनका जन्म पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था.विभाजन के वक्त उनके पिता मुंबई आ बसे थे और यहीं से उन्होंने हिंदी फिल्मों मे काम करना शुरू किया. उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में ‘अंदाज ‘, ‘आन ‘, ‘मधुमति ‘, ‘देवदास ‘, ‘मुगल-ए-आजम ‘, ‘गंगा जमुना ‘, ‘क्रांति ‘ और ‘कर्मा’ आदि हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘किला’ साल 1998 में रिलीज हुई थी.
दिलीप कुमार को 1994 में भारतीय सिनेमा के सबसे बडे सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड और 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.पद्मविभूषण देने के लिएखुदगृहमंत्रीराजनाथ सिंहमुंबई उनके घर गये थे. दिलीप कुमार नेमशहूर अदाकारा सायरा बानो से साल 1966 मे शादी की थी. शादी के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो की 22 वर्ष की थीं. दोनों हर मोड़ पर एकदूसरे के साथ रहे हैं. उनकी अपनी कोई संतान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




