ePaper

ठीक हैं दिलीप कुमार: सायरा बानो

Updated at : 03 Aug 2017 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
ठीक हैं दिलीप कुमार: सायरा बानो

मुंबई: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत में सुधार हो रहा है. इस बात की जानकारी उनकी पत्‍नी सायरा बानो ने दी है. बुधवार को उन्हें शरीर में पानी की कमी और मूत्रनली में संक्रमण की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शायरा बानो ने कहा, ‘कल (बुधवार) की […]

विज्ञापन

मुंबई: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत में सुधार हो रहा है. इस बात की जानकारी उनकी पत्‍नी सायरा बानो ने दी है. बुधवार को उन्हें शरीर में पानी की कमी और मूत्रनली में संक्रमण की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शायरा बानो ने कहा, ‘कल (बुधवार) की तुलना में उनकी हालत में काफी सुधार है, लेकिन वह आज भी अस्पताल में भर्ती रहेंगे. अस्पताल के चिकित्सक उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं.’ दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है. अपनी त्रासद और दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर दिलीप कुमार को ‘ट्रेजिडी किंग’ भी कहा जाता है.

कपिल शर्मा नहीं हुए हैं डिप्रेशन के शिकार, अस्‍पताल में भर्ती होने की वजह थी कुछ और…

उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है. दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद युसुफ़ खान है. उनका जन्म पेशावर (पाकिस्‍तान) में हुआ था. उनके पिता मुंबई आ बसे थे और यहीं से उन्होंने हिन्दी फिल्मों मे काम करना शुरू किया. उनकी उल्लेखनीय फिल्‍मों में ‘अंदाज ‘, ‘आन ‘, ‘मधुमति ‘, ‘देवदास ‘, ‘मुगल-ए-आजम ‘, ‘गंगा जमुना ‘, ‘क्रांति ‘ और ‘कर्मा’ सहित कई फिल्‍में है. उनकी आखिरी फिल्म ‘किला’ साल 1998 में रिलीज हुई थी.

दिलीप कुमार को 1994 में भारतीय सिनेमा के सबसे बडे सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड, और 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है. दिलीप कुमार ने जानीमानी और खूबसूरत अदाकारा सायरा बानो से साल 1966 मे शादी की थी. शादी के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो की 22 वर्ष की थीं. दोनों हर मोड़ पर एकदूसरे के साथ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola