एक साथ मिलकर हसायेंगी माधुरी और प्रियंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2017 1:28 PM
लॉस एंजिलिसः प्रियंका चोपडा और माधुरी दीक्षित नेने का नाम आखिरकार एक साथ जुड ही गया क्योंकि दोनों अभिनेत्रिया एक हास्य धारावाहिक का निर्माण करेंगी. धारावाहिक माधुरी दीक्षित नेने के जीवन पर आधारित होगा. ‘वेराइटी ‘ की रिपोर्ट के अनुसार यह धारावाहिक एबीसी नेटवर्क पर दिखाया जायेगा. इसी चैनल पर प्रसारित ‘ ‘क्वांटिको ‘ ‘ […]
लॉस एंजिलिसः प्रियंका चोपडा और माधुरी दीक्षित नेने का नाम आखिरकार एक साथ जुड ही गया क्योंकि दोनों अभिनेत्रिया एक हास्य धारावाहिक का निर्माण करेंगी. धारावाहिक माधुरी दीक्षित नेने के जीवन पर आधारित होगा.
‘वेराइटी ‘ की रिपोर्ट के अनुसार यह धारावाहिक एबीसी नेटवर्क पर दिखाया जायेगा. इसी चैनल पर प्रसारित ‘ ‘क्वांटिको ‘ ‘ से पश्चिमी देशों में प्रियंका के अभिनय की शुरआत हुई थी.धारावाहिक में एक बॉलीवुड कलाकार की कहानी दिखायी जायेगी जो दोहरी संस्कृति वाले अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसती है और एक नीरस शहर में अपनी जीवनशैली का रंग भरने की कोशिश करती है. धारावाहिक माधुरी के वास्तविक जीवन पर आधारित है.
माधुरी के पति श्रीराम नेने की इच्छा अनुसार बॉलीवुड लेखक और ‘ ‘जनरल हॉस्पिटल : नाइट शिफ्ट ‘ ‘ जैसे कार्यक्रमों के लेखक श्री राव इसकी पटकथा लिखेंगे और कार्यकारी निर्माता होंगे.प्रियंका (35) जल्द ‘ ‘क्वांटिको ‘ ‘ के तीसरे संस्करण के लिये काम शुरु करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










