ePaper

मैं फवाद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं : रणबीर

Updated at : 12 Jul 2017 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
मैं फवाद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं : रणबीर

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह फवाद खान के प्रशंसक हैं और उन्हें दुख है कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज के दौरान हुए विवाद में इस पाकिस्तानी अभिनेता के नाम को घसीटा गया. बता दें कि फवाद पाकिस्तान में पहले से ही एक बड़ा नाम है. फिल्म खूबसूरत से […]

विज्ञापन
फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वह फवाद खान के प्रशंसक हैं और उन्हें दुख है कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज के दौरान हुए विवाद में इस पाकिस्तानी अभिनेता के नाम को घसीटा गया. बता दें कि फवाद पाकिस्तान में पहले से ही एक बड़ा नाम है.
फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में पदार्पण करने के बाद भारत में भी वह काफी प्रसिद्ध हो गये. हालांकि, ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज से ठीक पहले पाकिस्तानी कलाकार के खिलाफ हुए जोरदार विरोध से उन्हें इस देश को छोड़ कर जाना पड़ा था. इस फिल्म में वह एक कैमियो रोल में थे. एक साक्षात्कार में रणबीर ने कहा, मैं एक प्रतिभा के रूप में फवाद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. ऐ दिल है मुश्किल में उसके किरदार ने फिल्म को एक नया आयाम दिया था और इसके प्रभाव को भी काफी बढ़ाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola